देखिए, जब सूट-बूट में नजर आए खाकी वर्दी वाले
हमेशा वर्दी में लोगों को सुरक्षा देते नजर आने वाले पुलिस वाले चंडीगढ़ में सूट-बूट में नजर आए। मौका था 'स्मार्ट पुलिसिंग' का। देखिए तस्वीरें।
देखिए, जब सूट-बूट में नजर आए खाकी वर्दी वाले
दरअसल ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ पर मंथन करने के लिए सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में नॉर्थ इंडिया के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुटे। इस वर्कशाप का उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने किया।
देखिए, जब सूट-बूट में नजर आए खाकी वर्दी वाले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजित दो दिवसीय वर्कशाप के पहले दिन छह सेशन हुए और पंजाब पुलिस के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने फर्स्ट सेशन की शुरुआत की। इस वर्कशाप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपनी उपलब्धियों को भी शेयर किया।
देखिए, जब सूट-बूट में नजर आए खाकी वर्दी वाले
वर्कशॉप के दौरान स्मार्ट पुलिस स्टेशन, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस अकाउंटीबिलिटी, पुलिस-पब्लिक इंटरफेस, कम्युनिटी पुलिसिंग, बेहतर अभ्यास, ब्रेन स्टोरमिंग जैसे मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। वर्कशाप खत्म होने के बाद इसकी सिफारिशें गृह मंत्रालय को भेजी जाएंगी।
देखिए, जब सूट-बूट में नजर आए खाकी वर्दी वाले
दो दिवसीय रीजनल वर्कशाप में पुलिस की कार्यशैली को प्रभावी बनाने और पारदर्शिता लाने के विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों द्वारा मिले सुझाव पर विचार किया जाएगा। पुलिस और आम जनता के बीच कैसे समन्वय बनाया जाए, इस पर भी जोर दिया जाएगा।