फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंसाफ' मांगने गए थे, पर खानी पड़ी लाठियां, पगड़ियां उछलीं और कइयों के फूटे सिर, देखिए तस्वीरें

Mon, 27 May 2019 11:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा(पटियाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 27 May 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
police lathicharge on sikh sangat at rajpura of patiala district punjab
प्रदर्शनकारी सिखों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
इंसाफ मांग रहे थे, लेकिन बदले में सिखों को लाठियां और डंडे खाने को मिले। जिस वजह से कईयों की पगड़ियां उछलीं और सिर फूटे खून बहा, तस्वीरें देखकर जानिए क्या था मामला।
police lathicharge on sikh sangat at rajpura of patiala district punjab
प्रदर्शनकारी सिखों पर लाठीचार्ज
घटना पंजाब के पटियाला की है। राजपुरा-पटियाला हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाने पर पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों पर जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई सिखों की पगड़ियां उतर गईं और वे जख्मी हो गए। सिख संगत गांव नरडु में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से ग्रंथी सिंह के साथ बदसलूकी करने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप न देने का विरोध कर रही थी।
police lathicharge on sikh sangat at rajpura of patiala district punjab
प्रदर्शनकारी सिख - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड सिख पार्टी के मुखी भाई जसविंदर सिंह और सत्कार कमेटी के मुखी इंदरजीत सिंह ने बताया कि गांव नरडु में एसजीपीसी के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिब में कमेटी ने वहां सेवारत एक ग्रंथी सिंह के साथ बदसलूकी की और उन्हें हटा दिया। इसके बाद गांव के सरपंच को गुरुद्वारा साहिब कमेटी की ओर श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
police lathicharge on sikh sangat at rajpura of patiala district punjab
प्रदर्शनकारी सिख - फोटो : अमर उजाला
दोनों मामले सिख संगत के पास पहुंचे। मुद्दे पर गांव के गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में सिख संगत पहुंची। मामला सुलझता न देखकर सिख संगत ने राजपुरा-पटियाला रोड टोल प्लाजा के नजदीक रोष प्रदर्शन किया। संगत की ओर से शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने बरगाड़ी मोर्चे की तरह उन पर लाठीचार्ज की और दस्तारों को उछाला गया।
विज्ञापन
police lathicharge on sikh sangat at rajpura of patiala district punjab
पटियाला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस लाठीचार्ज में कई लोग जख्मी हो गए। साथ ही केशों की बेअदबी भी की गई। वहीं थाना गंदाखेड़ी के प्रभारी रविंदर कुमार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के हाईवे जाम करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर हटाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने किरपाण निकाल ली और हवा में लहराने लगा। इस पर मजबूरी में लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed