{"_id":"59672f954f1c1b641a8b4922","slug":"police-helpline-number-100-server-may-cause-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर कॉल करने से पहले अब सावधानी बरतें, वरना ये परेशानी उठानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर कॉल करने से पहले अब सावधानी बरतें, वरना ये परेशानी उठानी होगी
Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
100 नंबर पर कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
100 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराने से पहले सावधान रहें अब, वरना ये परेशानी उठानी पड़ेगी। बेहतर होगा कि विकल्प सोच कर रखें।
2 of 5
Mobile User
दरअसल, 100 नंबर पर कॉल कर सभी तरह की शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा कभी भी बैठ सकती है। दरअसल, इमरजेंसी नंबर को संचालित करने वाले सर्वरों की मियाद पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार 100 नंबर के सर्वर को चलाने वाले उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। इसके बाद इमरजेंसी नंबर के सर्वर पर खतरे की तलवार लटक रही है।
3 of 5
Mobile User
सितंबर 2009 को 100 नंबर के नए जीपीएसएनेटेड कंट्रोल रूम का उद्घाटन तत्कालीन यूटी प्रशासक एसएफ रोड्रिग्स ने किया था। इसके सर्वरों और अन्य गैजेट्स की मियाद छह साल की थी। 100 नंबर का सर्वर पहले भी यूटी पुलिस की धड़कनें धड़का चुका है। जिसके बाद 18 जून को कुछ मरम्मत कार्य के कारण आपातकालीन संख्या 100 नंबर को पांच से छह मिनट के लिए सेवा से बाहर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोबाइल यूजर्स
हालांकि, इस मरम्मत से एक दिन पहले पुलिस ने अलग-अलग तरीके से पब्लिक को सूचना देते हुए लैंडलाइन व मोबाइल नंबर जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग के पास इस स्थिति से निपटने के लिए कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर पवनेश कुमार ने दावा किया है कि वे समय-समय पर सर्वर को अपडेट और मरम्मत करते हैं। विभाग को अभी तक इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
मोबाइल यूजर्स
पवनेश कुमार ने बताया कि 100 नंबर के अलावा अन्य वैकल्पिक नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके बारे में शायद लोगों को पता नहीं है। ये नंबर हैं- 8283035100, 8283040100, 8283073100, 01722744100, 01722746100। इसके अलावा 5 लाइनों पर चंडीगढ़ पुलिस इमरजेंसी कॉल्स रिसीव करती हैं। यूटी पुलिस कंट्रोल रूम में रोजाना 1500 कॉल्स रिसीव की जाती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।