देखिए, महिलाओं के साथ पुलिस की 'बेरहमी'
संत रामपाल को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने सतलोक आश्रम से महिलाओं को इस प्रकार खदेड़ा।
देखिए, महिलाओं के साथ पुलिस की 'बेरहमी'
पुलिस ने जमकर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज कर आश्रम के बाहर डटे समर्थकों को बसों में भरकर बाहर भेजा।
देखिए, महिलाओं के साथ पुलिस की 'बेरहमी'
साथ ही कुछ पुलिस कर्मी आगे बढ़े और गेट के सामने बैठी महिलाओं और बच्चों को पकड़कर बसों में बैठाकर भेजने लगे।
देखिए, महिलाओं के साथ पुलिस की 'बेरहमी'
आश्रम के प्रवक्ता राहुल का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में 4 अनुयायियों की मौत हुई है। इनमें से दो की पहचान 50 वर्षीय दिल्ली निवासी सरिता और 55 वर्षीय पंजाब निवासी भजन कौर के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
देखिए, महिलाओं के साथ पुलिस की 'बेरहमी'
शाम तक पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ी और आश्रम की पहली दीवार और गेट तोड़ डाला। लेकिन उसके तुरंत बाद एक और दीवार सामने आ गई, जिससे कार्रवाई रुक गई। इसी बीच आश्रम के समर्थक और उग्र हो गए तो पुलिस पीछे हट गई और फिर करीब 500 मीटर पीछे बने नाके पर पहुंच गई है।