PICS: मौत पर भड़के लोगों का गुस्सा उतरा थानेदार पर
हरियाणा के पानीपत में मनाना निवासी किसान की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने से भ्ाड़के परिजनों और ग्रामीणों ने पानीपत रेलवे स्टेशन स्टेशन ट्रैक पर सवा घंटे तक जाम लगा जमकर हंगामा किया।
PICS: मौत पर भड़के लोगों का गुस्सा उतरा थानेदार पर
ग्रामीणों का आरोप है कि जीआरपी प्रभारी दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं करना चाहता। उसकी ओर से पीड़ित परिवार को ही धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने 16 जुलाई तक कार्रवाई न होने पर 17 जुलाई को मतलौडा में मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी है।
PICS: मौत पर भड़के लोगों का गुस्सा उतरा थानेदार पर
महिला व पुरुषों के विरोध के चलते रेलवे का कोई भी अधिकारी बीच में आने का साहस नहीं जुटा सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने जीआरपी के एएसआई जियालाल के साथ जमकर मारपीट की और एक महिला जियालाल को लेकर ट्रैक पर कूद गई। अंदरूनी चोट लगने से एएसआई अचेत हो गए।
PICS: मौत पर भड़के लोगों का गुस्सा उतरा थानेदार पर
जियालाल बठिंडा एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों की फिल्म बना रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ गई और वे उन पर झपट पड़े। ग्रामीणों ने उनके साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर जमकर मारपीट की। अचेत जियालालको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
PICS: मौत पर भड़के लोगों का गुस्सा उतरा थानेदार पर
ग्रामीणों के प्रदर्शन से यात्रियों को तेज गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बठिंडा एक्सप्रेस समेत अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस और चंडीगढ़-कोच्चि एक्सप्रेस को चार नंबर प्लेटफार्म से रवाना किया गया।