देखिए, PGI की नर्स ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
हरियाणा के रोहतक पीजीआई के इमरजेंसी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में तैनात स्टाफ नर्स ने अचानक खौफनाक कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि नर्स मीना एक तांत्रिक के जाल में बुरी तरीके से फंस चुकी थी। स्टाफ नर्स मीना ने सोमवार रात को बेहोशी की दवा का डोज ले आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह 7 बजे ऑपरेशन थिएटर में उसे मृत पाया गया।
देखिए, PGI की नर्स ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
बताया जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक ने उसकी संदिग्ध अवस्था की वीडियो क्लिप बना रखी थी। नर्स के पास से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं, हालांकि पुलिस उन्हें सार्वजनिक नहीं कर रही है। तांत्रिक को हिरासत में ले लिया गया है। हिसार के मिल गेट पर शिवनगर निवासी मीना (30) की 2002 में पीजीआई में जॉब लगी। अगले ही साल उसकी शादी रोहतक के ही शिवाजी कॉलोनी निवासी कमल किशोर के साथ हो गई थी।
देखिए, PGI की नर्स ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
कमल किशोर बडेसरा (हिसार) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडेसरा में बतौर जूनियर लेक्चरर तैनात हैं। मीना के तीनों बच्चे अपने नाना के घर हिसार में ही रहते हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी के ऑपरेशन थिएटर में मीना का शव पड़ा मिला। उसके हाथ पर कैन्यूला लगा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतका ने ऑपरेशन थियेटर में उपलब्ध रहने वाली बेहोशी की दवा को इंजेक्ट कर आत्महत्या कर ली।
देखिए, PGI की नर्स ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
हालांकि मीना के खुदकुशी पर अस्पताल में ही पति और ससुराल पक्ष में बहस हो गई। लड़की पक्ष ने कई आरोप भी लगाए। बाद में पंचायत के बाद मामला शांत हुआ तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। सूर्यास्त होने के चलते मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो नर्स किसी तांत्रिक के जाल में फंसी थी और उसकी संदिग्ध वीडियो क्लिप बनाई गई थी।
देखिए, PGI की नर्स ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
सूत्रों के मुताबिक क्लिप के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था और वह कुछ दिनों से परेशान थी।
इस संबंध में अमित भाटिया, डीएसपी ने बताया कि मृतका के पास मिले सुसाइड नोट की जांच चल रही है। पूरे मामले में एक तांत्रिक समेत दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। अभी हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।