फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

Tue, 01 Dec 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 01 Dec 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

people lost eye sight after operation in eye camp

पानीपत के समालखां में गत 11 मार्च को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 13 लोगों की रोशनी चली गई थी। पीजीआई रेफर करने और लंबे इलाज के बावजूद इन मरीजों की आंखें ठीक नहीं हो पाई थी।

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

people lost eye sight after operation in eye camp

सभी मरीज 27 नवंबर को संस्था में पहुंचे, तो संस्था के सदस्यों ने प्राइवेट टैक्सियां मंगवाई और उन्हें ये कहकर पीजीआई ले गए कि उनका इलाज चंडीगढ़ में बढ़िया तरीके से किया जाएगा। किसी भी मरीज को यह नहीं बताया गया कि उनकी आंखों का ऑपरेशन खराब हो चुका है। पीजीआई के डाक्टरों ने मरीजों को बताया कि इंफेक्शन होने से उनकी आंखें खराब हो चुकी है।

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

people lost eye sight after operation in eye camp

पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि पट्टी खोलने के बाद सभी मरीजों को डाक्टरों व स्टाफ ने दवा दे दी और कहा कि एक-दो दिन में आंखों की रोशनी आ जाएगी, लेकिन सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों से मोबाइल पर संपर्क करना शुरू किया। शाम को संस्था के सदस्यों ने सभी मरीजों को यह कहकर बुलाया कि चंडीगढ़ से आंखों के बड़े डाक्टर आए हैं, वे उनकी जांच करेंगे। इस पर मरीजों ने उन्हें 27 नवंबर की सुबह आने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

people lost eye sight after operation in eye camp

संस्था की ओर से आयोजित कैंप में खुड्डा निवासी शांति देवी, छोटा खुड्डा की शांति देवी, संतोषवती, देवेंद्र कौर, शांति, शारदा, अयोध्या देवी सहित 15 मरीजों का मोतियांबिंद का ऑपरेशन किया गया था। इन मरीजों को 25 नवंबर को आंखों की पट्टी खोलने और चश्मे लगवाने के लिए बुलवाया गया। आंखों की पट्टी खोली गई तो उन्हें जिस आंख का ऑपरेशन हुआ था, उससे कुछ दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन

आई कैंप 'जानलेवा', ऑपरेशन के बाद गई 15 मरीजों की रोशनी

people lost eye sight after operation in eye camp

मरीजों ने जब बताया कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है तो कैंप आयोजकों और ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम में हड़कंप मच गया। दो दिन बाद सभी मरीजों को आनन-फानन में गुपचुप तरीके से प्राइवेट टैक्सियों में बिठाया और पीजीआई ले जाकर भर्ती करवा दिया। परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री विज ने सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed