फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतें, जानिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिएं?

Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
मोनिल शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मोनिल शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
people facing problems in gst ragistration, 13 documents required for ragistration
जीएसटी ‌‌ब‌िल
जीएसटी के ऑनलाइन पंजीकरण कराने में लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जानिए इसके लिए क्या-क्या दस्तावेज होने जरूरी हैं?
people facing problems in gst ragistration, 13 documents required for ragistration
जीएसटी ‌‌ब‌िल
गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) के तहत बड़े और छोटे व्यापारियों का ऑनलाइन पंजीकरण करके उनकी कुंडली तैयार की जा रही है। लेकिन यह प्रक्रिया खामियों से भरी है। इस कारण पंजीकरण कराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कारोबारियों को अभी तक प्रोविजनल यूजर आईडी और पासवर्ड तक नहीं मिले हैं। इसी सब को देखते हुए विभाग ने पंजीकरण की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है।
people facing problems in gst ragistration, 13 documents required for ragistration
जीएसटी ‌‌ब‌िल
पंजीकरण के लिए ये दस्तावेज चाहिएं: राज्य या केंद्र सरकार का पहचान पत्र, ई-मेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, बैंक आईएफएससी नंबर, पासबुक की कॉपी, अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का स्टेटमेंट, मालिक, प्रमोटर या पार्टनर का फोटोग्राफ, फर्म की ओर से अथराइज्ड सिग्नेचर की कॉपी, व्यवसाय होने का प्रमाण, पार्टनरशिप फर्म की स्थिति में-  पार्टनरशिप डीड की कॉपी, अन्य की स्थिति में - व्यापार पंजीकरण प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
people facing problems in gst ragistration, 13 documents required for ragistration
जीएसटी ‌‌ब‌िल
वहीं, पंजीकरण कराने वाले अधिकतर लोगों का कहना है कि जीएसटी में आने की माइग्रेशन फीस से परेशान हो रही है। कारोबारी अपना करंट डाटा भी अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक व कंफेक्शनरी आदि में विभिन्न आइटमों से जुड़े सवाल होने के चलते भी रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से वेबसाइट भी काफी धीमी चल रही है। इसके चलते व्यापारियों, वकीलों और सीए को रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
people facing problems in gst ragistration, 13 documents required for ragistration
जीएसटी ‌‌ब‌िल
जीएसटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय बिजनेसमैन के डिजिटल हस्ताक्षर की जरूरत होती है। इसकी फीस तय नहीं है। रोहतक में 1100 से 1500 तो दिल्ली और गुरुग्राम में 5000 से 11 हजार रुपये फीस ली जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक पर क्लिक करते हैं तो पंखा, टीवी, रेफ्रिजरेटर आदि चीजों पर अलग-अलग क्लिक करना पड़ता है और उसकी सीमा पांच से ज्यादा नहीं है। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार कर रहे बिजनेसमैन को काफी परेशानी आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed