{"_id":"b5c2fd46781a850ae98d0eb99f5248db","slug":"pathankot-terror-attack-army-uniforms-selling-openly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
Thu, 07 Jan 2016 10:15 AM IST
जितेंद्र शर्मा,/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
जितेंद्र शर्मा,/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैनिक बनने के लिए बाजार से 500 रुपये में सेना की वर्दी खरीदिए वो भी बेरोकटोक। ऐसा तब है, जब पठानकोट में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले सेना की वर्दी में थे। -रिपोर्ट/जितेंद्र शर्मा, पठानकोट।
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
2 of 5
सेना की वर्दी पहने आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसके बावजूद सेना की खुलेआम बिक्री बंद नहीं की जा रही है। पठानकोट प्रशासन की ओर से इसपर प्रतिबंध लगाया तो गया है लेकिन इसका असर कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। हीरानगर आतंकी हमला हो या दीनानगर आतंकी हमला या एयरबेस पर हमला हर बार आतंकियों ने हमला करने के लिए सेना की वर्दी का ही सहारा लिया। ऐसे में इसकी बिक्री पर रोक लगाना जरूरी है।
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
3 of 5
रेलवे रोड पर सेना की वर्दी बेचने वाली दुकानों की भरमार है। वाल्मीकि चौक से लेकर पठानकोट बस स्टैंड तक करीब 15-20 दुकानें एक ही कतार में हैं। इन दुकानों पर ग्राहकों के पहचान पत्र देखे बिना ही 400 से 500 रुपये में सेना की वर्दी बेच दी जाती है। कई दुकानों पर वर्दी की सिलाई की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा यहां सेना की वर्दी के अन्य सामान टोपी, जूते, दस्ताने, जुराबें, जैकेट भी आसानी से मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
4 of 5
आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी सेना की वर्दी को ही क्यों चुनते हैं इसके पीछे कारण है कि पुलिस नाकों, चेक पोस्टों और सेना के जवानों की चेकिंग नहीं की जाती। कई पुलिस नाकों, चेकपोस्टों व सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मी सेना के वाहनों और जवानों की चेकिंग नहीं करते हैं। सेना ही नहीं नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी अपने विभाग के वाहनों की भी जांच नहीं करते हैं।
विज्ञापन
500 रुपये में खुलेआम बिक रही सेना की वर्दी, खरीदेंगे क्या?
5 of 5
सूत्रों के अनुसार दुकानों पर सेना की वर्दी बेचना प्रतिबंधित है लेकिन खुलेआम इन्हें बेचा जा रहा है। वहीं, पठानकोट के डीसी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सेना की वर्दी बेचने वाली जिले में कितनी प्राधिकृत दुकानें हैं यह जानकारी पुलिस विभाग के पास है। उनके पास इसकी जानकारी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।