फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case registered against Congress MLA Sukhpal Singh Khaira

कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुश्किलें: खैरा पर केस दर्ज, आप महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 05 Oct 2026 09:28 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खैरा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ऐसी पोस्ट और टिप्पणियां कीं, जिनमें आम आदमी महिला नेता की प्रतिष्ठा को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। 

विज्ञापन
Case registered against Congress MLA Sukhpal Singh Khaira
सुखपाल सिंह खैरा, कांग्रेस विधायक - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला आम आदमी पार्टी की पंजाब प्रभारी/नेता गायत्री बिश्नोई की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खैरा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ऐसी पोस्ट और टिप्पणियां कीं, जिनमें गायत्री बिश्नोई के चरित्र और प्रतिष्ठा को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(1)(iv), 75(3), 79, 351 और 61 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धारा 67 भी लगाई गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और इंटरनेट मीडिया पर किए गए संबंधित पोस्ट व टिप्पणियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकायत में गायत्री बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि खैरा की ओर से की गई टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा और चरित्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामला सामने आने के बाद मोहाली साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित इंटरनेट मीडिया कंटेंट को भी जांच के दायरे में लिया है। पुलिस की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स को कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए नोटिस भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में अलग-अलग धाराएं लगाए जाने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित पोस्ट और टिप्पणियां किस संदर्भ में की गई थीं और उनमें इस्तेमाल सामग्री शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के दायरे में आती है या नहीं। मामले में इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध सामग्री और शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

खैरा ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक
वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। खैरा का कहना है कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से की जा रही है। अब पुलिस की जांच में इंटरनेट मीडिया पोस्ट, शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed