Pics: शहीद गुरसेवक की शहादत को आखिरी सलाम
पठानकोट में एयरफोर्स बेस में हुए आतंकी हमले में शहीद कमांडो गुरसेवक के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तस्वीरें। साभारः एएनआई
Pics: शहीद गुरसेवक की शहादत को आखिरी सलाम
आज पूरे सम्मान के साथ विशेष वाहन में रखकर शहीद गुरसेवक की शव यात्रा के रूप में उसके गांव ले जाया गया। एयरफोर्स के जवानों ने सलामी दी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतेष्टि हुई।
Pics: शहीद गुरसेवक की शहादत को आखिरी सलाम
शहीद की शव यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे, वहीं एयरफोर्स और सेना के जवानों ने सलामी दी। होनहार बेटे को अंतिम विदाई के मौके पर पिता सुच्चा सिंह भावुक हो गए। हालांकि अंतिम संस्कार से पूर्व शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके।
Pics: शहीद गुरसेवक की शहादत को आखिरी सलाम
शहीद गुरसेवक की शव यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे, वहीं एयरफोर्स और सेना के जवानों ने सलामी दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद गुरसेवक की अंतेष्टि हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज, नायब सिंह सैनी, कैप्टन अभिमन्यु के अलावा कई कांग्रेसी और इनेलो नेताओं ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Pics: शहीद गुरसेवक की शहादत को आखिरी सलाम
इससे पहले रात को एयरफोर्स अथारिटी और प्रशासन ने शहीद के शव को अंधेरे में गांव में ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। अफसरों के फैसले के बाद शहीद के शव को एयरफोर्स स्टेशन से सीधे एक वाहन में मिलट्री अस्पताल रखवा दिया गया था। परिजनों को भी उनके साथ मिलट्री अस्पताल में भेज दिया गया। इस दौरान परिवार के लिए बेटे के शव के इंतजार में रात गुजारना भी मुश्किल बना रहा।