{"_id":"5a5da8714f1c1b93268b4a63","slug":"passport-rules-going-to-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट को लेकर होने जा रहे 3 बड़े बदलाव, पर परेशान करेगा एक नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट को लेकर होने जा रहे 3 बड़े बदलाव, पर परेशान करेगा एक नियम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
indian passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाना है तो इन तीन नए बदलावों के बारे में जरूर जान लें और फिर अप्लाई करें। वहीं एक नियम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
पासपोर्ट ऑफिस
ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिबाश कबिराज ने बताया कि पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी। पिछले साल अगस्त में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम प्रोजेक्ट (CCTNS) को पासपोर्ट सर्विस के साथ लिंक कर दिया गया था। जल्द ही यह फिजिकल पुलिस वेरिफिकेशन को खत्म कर देगा। इस सिस्टम के लागू होते ही वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन ही हो जाएगा। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला टाइम और भी ज्यादा कम हो जाएगा।

इंडियन पासपोर्ट
कबिराज ने बताया कि इसके लिए पासपोर्ट कार्यालय जल्द ही हरियाणा और चंडीगढ़ में एम-पासपोर्ट पुलिस ऐप शुरू करने जा रहा है। इससे ऑनलाइन ही पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगी। पटियाला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एम-पासपोर्ट पुलिस एप शुरू की जा चुकी है। इस एप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन की जा रही है। मार्च तक यह सुविधा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे। तय समय के अंदर संबंधित थाना अधिकारी आवेदनकर्ता के घर आकर जांच-पड़ताल कर फिंगर प्रिंट और फोटो को ऑनलाइन फीड करेंगे। यह रिपोर्ट इस एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी के पास मंजूरी के लिए जाएगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन मान्य कर दी जाएगी। इस सुविधा से पुलिस वेरिफिकेशन 12 घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
अब ओरेंज क्लर का पासपोर्ट
कबिराज ने बताया कि अब इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर ओरेंज क्लर का पासपोर्ट चलेगा। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से यह सेवा जल्दी शुरू की जाएगी। ECR (इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड) कैटेगरी में आने वालों को नारंगी रंग के पासपोर्ट दिए जाएंगे। नॉन-ईसीआर को नीले पासपोर्ट ही दिए जाएंगे। अभी तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट अधिकारी लोगों को दिए जाते हैं, लाल रंग का राजनीतिज्ञों और नीले रंग का लोगों को जारी किया जाता है।