सलमान खान के एक करोड़ रुपये के ऑफर को एक घोड़े के मालिक ने ठुकरा दिया है। दरअसल, सलमान खान का दिल काले घोड़े परमवीर पर आया है। उनकी टीम अब इस घोड़े को खरीदना चाहती थी। घोड़े के मालिक ने बताया कि पिछले साल भी एक करोड़ रुपये का ऑफर मिल चुका है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 5
परमवीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, पंजाब के फरीदकोट की चीनी मिल मैदान में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी हॉर्स ब्रीड्स सोसायटी पंजाब की तरफ से हर साल घोड़ों का मुकाबला कराया जाता है। इस बार भी तीन दिवसीय मुकाबले का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात समेत देश के अन्य हिस्सों से घोड़ा पालने वाले लोग पहुंचे। प्रतियोगिता में घोड़ों की दौड़ के अलावा कई नए तरह के मुकाबले आयोजित किए गए।
3 of 5
प्रतियोगिता में आए अन्य घोड़े।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुजरात के अहमदाबाद के रंजीत सिंह भी अपने दो घोड़ों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने यहां पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में रंजीत सिंह का घोड़ा परमवीर हिस्सा ले रहा है। वह अभी 29 माह का है। परमवीर के पिता का नाम परमवंश है। रंजीत सिंह के मुताबिक यह घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है और इसकी ऊंचाई 65 इंच से अधिक है।
4 of 5
प्रतियोगिता में आया एक अन्य घोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
रंजीत सिंह ने बताया कि रिलांयस ने पिछले साल एक करोड़ रुपये परमवीर की कीमत लगाई थी। वहीं सोमवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की टीम ने भी इसे खरीदने की इच्छा जताई है। लेकिन रंजीत सिंह ने इसे बेचने से मना कर दिया है। परमवीर सिंह के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। खाना भी विशेष होता है। रंजीत ने बताया कि उनकी टीम में 25 लोग हैं। जो घोड़ों की देखभाल करते हैं। परमवीर के खाने में रोजाना 1800-2000 रुपये का खर्च आता है।
5 of 5
प्रतियोगिता में ऊंची छलांग लगता घोड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट की प्रतियोगिता में पहली बार काले रंग का पंजाब रत्न घोड़ा देखने को मिला। यह जानकारी हरियाणा के रोहतक जिले से आए राहुल रोज व प्रदीप गिल ने दी। राहुल और प्रदीप रोहतक में ब्रदर्स स्टड फार्म के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि काले रंग का पंजाब रत्न घोड़ा पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। पंजाब रत्न की उम्र 22 माह और ऊंचाई 66 इंच से ज्यादा है। आधा किलो बदाम, आधा किलो काजू, पांच लीटर दूध खाने में दिया जाता है। एक दिन खाने का खर्च लगभग 2000 रुपये आता है।