पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का विरोध पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते रविवार को नाराज युवकों ने मोगा शहर में अमृतसर रोड में एक प्राइवेट अस्पताल में टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के उद्घाटन समागम में पहुंचे तलवंडी भाई से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य सतपाल सिंह की गाड़ी तोड़ दी। उन्होंने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा
इसके अलावा एसजीपीसी सदस्य तरसेम सिंह रत्तियां को कई घंटे अस्पताल में छुपकर बैठना पड़ा और उन्हें अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकाला गया। उनकी गाड़ी काउंसिलर कुलविंदर सिंह ने बाहर निकालकर घर पहुंचाई। इसी समागम में शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को आना था लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। गांव बघेलेवाला में नौजवानों ने सीएम और डिप्टी सीएम की फोटो लगे शिनाख्ती कार्ड फाड़ कर अकाली दल के खिलाफ रोष जाहिर किया।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा
सिख संगठनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के रोष में धरना जारी रखा। मोगा-लुधियाना मार्ग स्थित अजीतवाल और लिंक सड़कों समेत 17 स्थानों पर देर शाम तक धरना जारी रहा। दोपहर बाद मोगा-बरनाला मार्ग, हिम्मतपुरा पुल और निहाल सिंह वाला से धरना समाप्त कर दिया गया। यहां बसें बंद रही, लेकिन नौजवानों की टोलियां तेजधार हथियार लेकर घूमती रहीं।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा
उधर फिरोजपुर में पावन ग्रंथ की बेअदबी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि करतारपुर में धरने का वीडियो बना रहे एक सिपाही को प्रदर्शनकारियों ने तलवारों से हमलाकर जख्मी कर दिया। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर बवाल जारी, देखिए लोगों का गुस्सा
वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पश्चाताप के तौर पर श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी अरदास में शामिल होंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी।