{"_id":"819dca762d3cf71f9d789bc86cfc53fe","slug":"organically-in-jind-violence-between-2-communities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
Tue, 22 Dec 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जींद जिले की सीमा से लगते गांव ईशापुर खेड़ी में प्लाट को लेकर दो समुदायों में हिंसा हो गई। पथराव में थाना प्रभारी सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। देखिए, पूरा मामला।
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
2 of 6
हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने दो राउंड हवा में फायरिंग की। गांव में तनाव को देखते हुए फिलहाल 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों पक्षों के बयान मारपीट, पथराव व जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज किए गए हैं। एसडीएम गोहाना धर्मेंद्र सिंह व डीएसपी विनोद कुमार हालात का जायजा लेने पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सोमवार को गोहाना बुलाया।
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
3 of 6
डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि गांव के अड्डे पर 200 गज जमीन हैं। प्लाट को लेकर अदालत में केस चल रहा है, जहां अब ब्राह्मण समाज के रामप्रसाद के परिजनों ने रेती डाल रखी है। सुबह लुहार समुदाय से सज्जन सिंह पहुंचा। उसने रेती डालने पर ऐतराज किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
4 of 6
पथराव की सूचना मिलते ही बरोदा थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को चेतावनी दी कि पथराव रोक दें। इसी बीच एक पत्थर उनके सिर पर आ लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। हालात बेकाबू होता देखकर पुलिस ने दो राउंड हवाई फायर किए। तब जाकर पथराव बंद हुआ। थोड़ी देर बाद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह और डीएसपी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की।
विज्ञापन
जींद में सामुदायिक हिंसा-पथराव, थाना प्रभारी का सिर फूटा
5 of 6
एसडीएम ने बीडीपीओ से जमीन का रिकॉर्ड तलब किया है। उधर, मामले की सूचना पाकर सोनीपत से एसपी अभिषेक गर्ग बुटाना पुलिस चौकी पहुंचे और डीएसपी विनोद कुमार व दूसरे पुलिस अधिकारियों से गांव के हालात पर चर्चा की। साथ ही गांव में 300 के करीब पुलिसकर्मी तैनात करने की हिदायत दी। खुद डीएसपी गोहाना को हालात पर नजर रखने के लिए कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।