फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Tue, 22 Dec 2015 10:22 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 22 Dec 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Cricketer Brainder Sran selected in team india: secret of cricket journey

शायद ही किसी ने सोचा होगा कि छह साल पहले बॉक्सिंग में आजमाने वाला खिलाड़ी कभी भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाज बन जाएगा। देखिए, इस खिलाड़ी के सीक्रेट। -रिपोर्ट/अंकित चौहान।

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Cricketer Brainder Sran selected in team india: secret of cricket journey

सिरसा में किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला बरिंद्र सर्रां को आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में चुना गया है। यह कहानी है एक ऐसे बॉक्सर की, जो 6 साल पहले छिपकर क्रिकेट ट्रायल देने गया था। बरिंद्र सर्रां कहते हैं कि 2009 में मोहाली क्रिकेट ग्राउंड में किंग्स इलेवन पंजाब का टैलेंट हंट हुआ। खबर पता लगी तो दोस्तों के साथ ट्रायल देने पहुंच गए। अपने बाक्सिंग कोच और परिजनों को भी इस बारे में नहीं बताया।

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Cricketer Brainder Sran selected in team india: secret of cricket journey

बरिंद्र को डर था कि शायद वे उनको क्रिकेट ट्रायल देने नहीं जाने देंगे। ट्रायल के दौरान बरिंद्र की गेंदबाजी को युवराज सिंह के साथ ही अन्य कई खिलाड़ियों ने खूब सराहा और उनको इस पर ध्यान देने की सलाह दी। उस समय मिली सराहना ने बरिंद्र की सोच बदल दी और उन्होंने बॉक्सिंग छोड़कर क्रिकेट में कैरियर बनाने का मन बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Cricketer Brainder Sran selected in team india: secret of cricket journey

पन्नीवाला मोरिका में किसान बलबीर सिंह के घर 1992 में जन्मे बरिंद्र सर्रां खेतों में क्रिकेट खेलते थे। लेकिन परिजनों ने उनको बॉक्सिंग सीखने के लिए 2007 में भिवानी की बॉक्सिंग एकेडमी में भेज दिया, जहां दो साल तक बॉक्सिंग सीखते रहे। वे कई बार प्रदेशस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेले।

विज्ञापन

कभी बॉक्सिंग में आजमाए हाथ, अब टीम इंडिया में करेंगे बॉलिंग

Cricketer Brainder Sran selected in team india: secret of cricket journey

क्रिकेट उनके दिल में बसा हुआ था और यही कारण था कि वे 2009 में छिपकर ट्रायल देने पहुंचे। बरिंद्र ने पहले चंडीगढ़ तो बाद में मोहाली में प्रैक्टिस करनी शुरू कर की। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि जिस आस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनको मौका मिला है, उस पर वे खरा उतरे। इसके लिए वे दोगुनी मेहनत कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed