फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ और हरियाणा के इन जिलों के युवाओं के लिए खुशखबरी, 4 अप्रैल से अंबाला में खुली भर्ती

Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Open rally for recruitment in indian army in april
indian army recruitment - फोटो : File Photo
अगर आप हरियाणा के इन जिलों या फिर चंडीगढ़ के निवासी हैं तो आपके लिए 4 अप्रैल से अंबाला में सेना के लिए खुली भर्ती होने जा रही है।
Open rally for recruitment in indian army in april
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
हरियाणा के अंबाला स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए चार से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना के खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
Open rally for recruitment in indian army in april
indian army recruitment - फोटो : amarujala
इस दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हो चुकी है और 25 मार्च तक जारी रहेगी। रैली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Open rally for recruitment in indian army in april
indian army recruitment - फोटो : amarujala
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर भी दिया गया है। कर्नल ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच या संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। आधार कार्ड को भी भर्ती के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Open rally for recruitment in indian army in april
indian army recruitment - फोटो : Amar Ujala
रात दो बजे शुरू होगी भर्ती रैली
अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर रात दो बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सके। भर्ती निदेशक ने बताया कि यह भी प्रयास किया गया है कि शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed