पासपोर्ट बनवाना अब और भी आसान हो गया है। दरअसल, एक बेहद जरूरी नियम में बदलाव किया गया है, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
दरअसल, चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोग अब हिन्दी में भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनको इंगलिश में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना मुश्किल लगता था।
अधिकारी ने बताया कि हिन्दी में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए वेबवाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ई-फार्म को अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना होगा।
फॉर्म डाउनलोड करके इसे भरिए और अपलोड कर दीजिए। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फिर डॉक्यूमेंट्स की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके पास पासपोर्ट पहुंच जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदकों को फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसको किसी भी सेवा केंद्र पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पासपोर्ट ऑफिस अब पंजाब के नवांशहर में भी खुलेगा।