फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

Mon, 30 Nov 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 30 Nov 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

omg, its amazing, Kathak dance for world record

348 बाल कलाकारों ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज के लिए एक साथ किया कथक नृत्य किया। कार्यक्रम हरियाणा के करनाल में नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट (निफा) की ओर से राहगीरी के मंच से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एक नए गिनीज विश्व रिकार्ड में दर्ज के लिए किया गया।

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

omg, its amazing, Kathak dance for world record

करनाल पुलिस, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, नगर निगम करनाल व आरपी इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी के सहयोग से आयोजित विश्व के सबसे बड़े कथक डांस का यह आयोजन किया गया। चार बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी निफा संस्था देश की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़ाया है।

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

omg, its amazing, Kathak dance for world record

निफा अध्यक्ष व सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि 348 कलाकारों ने जिनमें विभिन्न स्कूलों व डांस ग्रुपों के बच्चे शामिल थे, ने एक ही समय पर मौजूद होकर कथक डांस प्रस्तुत किया है। इसके लिए कुल 5 मिनट 57 सेकेंड तक सभी बच्चों ने पारंपरिक कथक की ड्रेस पहन कर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

omg, its amazing, Kathak dance for world record

गिनीज कार्यालय द्वारा प्राप्त नियमावली के अनुसार चूंकि यह नई कैटेगरी का विश्व रिकॉर्ड है, इसके लिए 250 कलाकारों का कम से कम पांच मिनट तक कथक नृत्य करना आवश्यक था। पुलिस अधीक्षक व राहगीरी के मुख्य संयोजक पंकज नैन ने रिकॉर्ड के प्रयास को शुरू करने की घोषणा की व समय प्रबंधन के लिए दो टाइम कीपर को नियुक्ति की गई।

विज्ञापन

OMG: विश्व रिकॉर्ड के लिए 348 बच्चों ने एक-साथ किया कत्थक

omg, its amazing, Kathak dance for world record

सभी प्रतिभागियों को एक विशेष क्रमांक नंबर दिया गया व उनके कथक नृत्यों को देखने व जांचने के लिए विशेष कार्यकर्ता नियुक्त किए गए। पन्नु ने बताया कि आज के रिकॉर्ड की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो व अन्य साक्ष्य गिनीज कार्यालय को भेजे जाएंगे, जिनकी जांच कर इस रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा गिनीज बुक कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस मौके पर सा‌माजिक और राजनीतिक हस्तियां समेत प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed