फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओमपुरी की निजी जिंदगी से जुड़ा ये राज नहीं जानते होंगे आप

Sat, 07 Jan 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Om Puri's personal life associated with these secrets you may not know
ओमपुरी का अहम राज

बालीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ओमपुरी की जिंदगी का अहम राज भी था। 

Om Puri's personal life associated with these secrets you may not know
ओमपुरी का अहम राज - फोटो : Twitter

ओमपुरी 66 वर्ष के थे। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। इनके पिता रेलवे और इंडियन आर्मी में कार्यरत थे। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद ओमपुरी ने मुंबई का रुख किया और धीरे-धीरे फिल्मों में स्थापित हुए। कला फिल्मों से टेलीविजन, व्यवसायिक फिल्मों और हॉलीवुड की फिल्मों तक का सफर तय कर सफलता का स्वाद चखा। 

Om Puri's personal life associated with these secrets you may not know
ओमपुरी का अहम राज

उन्होंने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ओम पुरी तीन साल पहले चंडीगढ़ स्थित अमर उजाला के ऑफिस विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। सेक्टर 9 स्थित अमर उजाला ऑफिस पहुंचकर उन्होंने स्टाफ के साथ एक विशेष सत्र में हिस्सा लिया और अखबार की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान उन्हाेंने अपने जीवन के कई रोचक पल साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Puri's personal life associated with these secrets you may not know
ओमपुरी का अहम राज

शानदार एक्टर और इंसान को शराब ने छीन लिया
पीयू के इंडियन थिएटर की प्रोफेसर और प्रसिद्ध रंगकर्मी रानी बलबीर कौर ने अमर उजाला को बताया कि ओम पुरी जी नहीं रहे,  यह बात सुन कर वह एकदम से चौंक गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुत बड़ा कलाकार खो दिया।  मैंने बहुत प्यारा दोस्त को खो दिया है। 

विज्ञापन
Om Puri's personal life associated with these secrets you may not know
ओमपुरी का अहम राज

बलबीर कौर ने कहा कि ओमपुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट किया कि चाहे कलाकार सुंदर न हो लेकिन वह एक अपने अभिनय के बल पर दिलों पर राज कर सकता है। रानी बलबीर कौर ने कहा कि इतने बेहतर इंसान और एक्टर होने के बावजूद उन्हें शराब ले डूबी। यह कहना गलत नही होगा कि शराब की लत ने एक बेहतर एक्टर को हमसे छीन लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed