{"_id":"5c2c5d90bdec22571f2ed81c","slug":"olympian-player-hockey-legend-balbir-singh-sr-celebrates-new-year-with-pgi-staff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र 94 साल, 45 दिन ICU में रहे, पर ओलंपियन में जीने का जुनून ऐसा, हॉस्पिटल में मनाया बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 94 साल, 45 दिन ICU में रहे, पर ओलंपियन में जीने का जुनून ऐसा, हॉस्पिटल में मनाया बर्थडे
Wed, 02 Jan 2019 12:43 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर
94 साल की उम्र में ओलंपियन का जज्बा देखकर सेल्यूट करेंगे, क्योंकि वे 45 दिन आईसीयू में रहे, पर जीने का ऐसा जुनून हैं कि हॉस्पिटल में ही अपना बर्थडे मनाया। फेसबुक पर पोस्ट भी की, कहते हैं...
Trending Videos
Balbir Singh Senior
- फोटो : अमर उजाला
मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं...पर क्या करूं मैं और मेरे हौसले भी तो जिद्दी हैं। एक योद्धा की तरह जीने का जज्बा लिए ये लाइनें हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर ने अपने फेसबुक पर लिखी। वे पिछले 90 दिन से पीजीआई में एडमिट हैं। 31 दिसंबर को उन्होंने पीजीआई के स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन और नए साल का जश्न मनाया।
3 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता
इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि पीजीआई में 90 दिन हो गए हैं। जीवन में सबकुछ पहले से ही तय होता है। मैंने अपना बर्थडे पीजीआई स्टाफ के साथ सेलिब्रेट किया। पीजीआई का स्टाफ बहुत ही केयरिंग है, जो अब मेरी दूसरी फैमिली बन गई है। आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं की बदौलत मैं अपने घर जल्द पहुंच जाउंगा। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता
बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर को अक्तूबर के पहले हफ्ते में पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उसके बाद से वे पीजीआई में ही एडमिट हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें अभी भी सांस लेने में दिक्कत आ रही है। खासकर रात के वक्त। इसलिए उन्हें बाइपेप मशीन का सपोर्ट दिया गया था। उन्हें गले में छोटा सा छेद कर मशीन फिट की गई है। पूरी रात बाइपेप मशीन से सांस लेते हैं, जबकि दिन में बिना बाइपेप मशीन के।
विज्ञापन
balbir singh
पीजीआई के पल्मोनेरी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. आशुतोष अग्रवाल ने बताया था कि बलबीर सिंह सीनियर के स्थिर होने के पीछे उनकी फिटनेस, जीने का जज्बा और परिवार की सकारात्मक सोच है। इससे काफी फर्क पड़ता है। इस उम्र में भी बलबीर सिंह सीनियर का जज्बा कमाल का है। करीब डेढ़ महीने तक वे आईसीयू में एडमिट रहे थे। 15 नवंबर के आसपास उन्हें वेंटिलेटर से निकालकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था।