तस्वीरें: बु़जुर्ग को गोली मारी...और लूटे 10 लाख
हथियारबंद बदमाशों ने पंचकूला स्थित एसबीआई की शाखा में रुपये जमा कराने जा रहे बुजुर्ग पर गोलियां दागकर 9.80 लाख रुपये लूट लिए। तस्वीरों में देखिए, पूरी वारदात।
तस्वीरें: बु़जुर्ग को गोली मारी...और लूटे 10 लाख
हालांकि लुटेरों को कैश देने से इंकार किए जाने को लेकर पंप मालिक और अपराधियों के बीच खीचतान तीन-चार मिनट तक चली, लेकिन मार्केट में मौजूद सैकड़ों लोगों में से उन्हें रोकने की जेहमत नहीं की। हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे और बैग छीनन के बाद स्टार्ट कार में बैठकर फरार हो गए।
तस्वीरें: बु़जुर्ग को गोली मारी...और लूटे 10 लाख
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सीन ऑफ क्राइम, पुलिस, फॉरेंसिक सहित चंडीगढ़ पुलिस के भी कुछ कर्मी पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है।
तस्वीरें: बु़जुर्ग को गोली मारी...और लूटे 10 लाख
सेक्टर-20 स्थित नटराज फिलिंग स्टेशन के मालिक राजकुमार गुप्ता अपने सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-17 स्थित अपने निवास से सेक्टर-आठ की मार्केट स्थित बैंक की शाखा में जाने के लिए पार्किंग में पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दो युवक कार के पास खड़े हो गए। उन्होंने कैश से भरे बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर एक युवक ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई।
तस्वीरें: बु़जुर्ग को गोली मारी...और लूटे 10 लाख
एक गोली जमीन में भी लगी। स्विफ्ट कार में मौजूद दो अन्य युवक कार में ही बैठे थे और कार स्टार्ट थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अपराधियों के वहां से जाने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी।