{"_id":"5971d2e94f1c1b030f8b48d0","slug":"oil-stealing-from-mathura-jalandhar-pipeline-at-karnal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन से तेल चोरी करते थे, तरीका इतना शातिर देख चौंक जाएंगे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन से तेल चोरी करते थे, तरीका इतना शातिर देख चौंक जाएंगे, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
चोर पाइपलाइन में सेंध मारकर कच्चा तेल चोरी कर लेते थे, जिसकी बाजार में कीमत हजारों रुपये है। अगर आप इस चोरी का तरीका जानेंगे तो चौंक जाएंगे, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
मामला हरियाणा के घरौंडा में फुरलक गांव में सामने आया। पंचायती भूमि में रिफाइनरी की मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर तेल चोर गिरोह ने खेतों से गुजर रही तेल पाइप लाइन में वाल्व लगाने की पूरी तैयारी कर ली थी। पाइप से छेड़छाड़ होने के संदेह पर रिफाइनरी के अधिकारियों ने पाइप की जांच शुरू की। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
रिफाइनरी प्रबन्धन की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को रिफाइनरी प्रबंधन को घरौंडा-फुरलक रोड के आसपास मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में गड़बड़ के संकेत मिले। जिसके बाद रिफाइनरी की पेट्रोलिंग टीम ने इस क्षेत्र से गुजरने वाली पाइप लाइन का निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
निरीक्षण करते हुए टीम जैसे ही घरौंडा-फुरलक रोड पर पहुंची। वहां सड़क से महज सौ मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत की भूमि में धान के खेतों के बीच करीब छह फुट गहरा गड्ढा बना हुआ मिला। जब टीम ने जांच की तो पता चला की तेल चोरी के इरादे से अज्ञात लोगों ने यहां पर पाइप लाइन से छेड़छाड़ की है। जिसकी सूचना टीम ने तत्काल घरौंडा पुलिस को दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मथुरा-जालंधर तेल पाइप लाइन में सेंधमारी का भंडाफोड़
पाइप में वाल्व लगाने का बचा था काम
शातिर गिरोह खेतों के बीच करीब छह फुट गहरा गड्डा खोद कर मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में वाल्व लगाने की तैयारी कर चुका था। बदमाश पाइप की बाहरी परत काटने में कामयाब भी हो गए थे, सिर्फ पाइप में वाल्व लगाने का काम बचा था। जिसके लिए पाइप लाइन में होल करने के लिए शातिर चोरों ने कई-कई फुट के नुकीले सरिये भी तैयार कर रखे थे। इससे पहले गिरोह अपने मंसूबो में कामयाब होता उनकी पूरी प्लानिंग का खुलासा हो गया।