देश में एक ऐसा कॉलेज है, एक ऐसा राज्य है, जहां लड़कियां पढ़ने तक से डर रहीं हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आपको गुस्सा आ जाएगा।
आपको उस कॉलेज के बारे में बताएं उससे पहले ये जान लें कि हरियाणा के रोहतक में निर्भया जैसी घटना ने सबको हिला दिया है। 11 मई को रोहतक में ही एक 23 साल की लड़की का शव मिला था। लड़की के साथ गैंग रेप किया गया था। रेप करने के बाद लड़की की पहचान न हो सके इसके लिए उसका सिर ईंट से कुचल दिया। सिर की हर एक हड्डी तोड़ दी।
पुलिस के मुताबिक हो सकता है उसके सिर से मोटरसाइकिल भी दौड़ाई गई हो. जिस बर्बरता से लड़की के साथ ये सब हुआ है, इसे दूसरा निर्भया कांड बताया जा रहा है।
एक अखबार के मुताबिक पिछले 2 साल में हरियाणा से ऐसे ढेरों मामले सातने आ चुके हैं। चाहें जाट आरक्षण के दौरान सामने आईं रेप की ख़बरें हों, या एक नेपाली महिला के साथ गैंग रेप करके उसकी हत्या का मामला।
इन तमाम घटनाओं के बाद जो आंकड़े अब आप देखेंगे वो शायद सरकार के लिए पसीना लाने वाले हों, पिछले कुछ सालों में आईआईएम रोहतक में स्टूडेंट्स की संख्या तेज़ी से घटी है। कारण सबके सामने है, इसने रोहतक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरे राज्यों की लड़कियां यहां आकर पढ़ने से कतराने लगी हैं।