आमतौर पर जो कहानियां आपने फिल्मों और कहानियों में ही देखी सुनी होंगी, कई बार वो सच भी साबित होती हैं। देखिए इस मामले में कैसे फिसल गया NRI लड़की का दिल
अमेरिका के बोस्टन सिटी की रहने वाली वान्या मेहता एक नजर में ही मेवात के छोरे अखिलेश आर्य को अपना दिल दे बैठी। दोनों ने बड़े ही सादे फंक्शन में वैदिक रीति से सात फेरे लिए और जन्म-जन्म के साथी बन गए।
वान्या मेहता के पिता अमेरीका में डॉक्टर हैं। वान्या ने इंटरनेशनल कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इंग्लिश एवं फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद में तीन साल पहले मेवात के ऐतिहासिक शहर फिरोजपुर झिरका का छोरा अखिलेश आर्य से वान्या की पहली मुलाकात हुई।
अखिलेश आर्य यहां पर इंग्लिश कल्चर स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे। पहली नजर ही वान्या मेहता मेवात के अखिलेश को दिल दे बैठी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
वान्या ओडिशा, बिहार एवं उत्तरप्रदेश के रूरल इलाकों के किसानों को टाटा कार्निल इंस्टीटयूट के जरिए एग्रीकल्चर के प्रति अवेयर कर रही हैं। वान्या चाहती थी कि वह कि वह इंडिया के रूरल इलाकों में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट पर काम कर किसानों को खुशहाल बनाए। साथ ही स्टूडेंट्स को इंग्लिश लैंग्वेज में बेहतर पकड़ बनाए।