कैश की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए आरबीआई ने बड़ा फैसला लिया है। इससे बैंक और एटीएम के बाहर लगी लाइनें गायब हो जाएंगी, लेकिन एक शर्त है।
2 of 5
एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
लोगों की इसी परेशानी देखते हुए आरबीआई ने बैंकों से पैसा निकालने की सीमा बढ़ा दी है। आरबीआई के मुताबिक, अब लोग हफ्ते में बैंकों से चेक के जरिए 24,000 रुपये से ज्यादा निकाल सकेंगे। हालांकि, 24,000 रुपये से अधिक की निकासी पर लोगों को 2000 और 500 के नोट मिलेंगे।
3 of 5
एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार।
वहीं, आरबीआई ने 24 हजार से ज्यादा निकालने को लेकर एक शर्त भी लगाई है। आरबीआई के मुताबिक, वही रकम निकाली जा सकती है जो 29 नवंबर के बाद खाते में जमा हुआ हो यानी 29 नवंबर से पहले जमा रकम पर निकासी की छूट नहीं मिलेगी, क्योंकि बहुत से खातों की जांच चल रही है।
दूसरी ओर, इस फैसले के पीछे का कारण सैलरी को माना जा रहा है। सैलरी की तारीख नजदीक आने की वजह से ही आरबीआई ने चेक से निकासी पर छूट दी है। वैसे नोटबंदी के बाद से एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपये निकासी की सीमा तय कर दी गई थी।
5 of 5
एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि देश में मोदी सरकार ने 8 नवंर को 500 औऱ 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया था। उसके बाद से ही लोग पैसों की कमी से परेशान हैं। बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े हैं। उनकी इसी परेशानी को देखते हुए सरकार और आरबीआई ने कई नई घोषणाएं की है।