फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोट के फेर में फंसे विदेशी, बैंक पहुंचे तो ये बनी बड़ी मुसीबत

Tue, 15 Nov 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 15 Nov 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
Note apparently stranded overseas, the suffering that the bank without ID
विदेशी हुए परेशान

500 और 1000 के नोट बंद होने से विदेशी तीर्थ यात्रियों को भी बैंकों की ओर से रुख करना पड़ा। बांग्लादेश से कुरुक्षेत्र आए तीर्थयात्रियों के पास चलने लायक नोट नहीं बचे। ऐसे में पूजा सामग्री तक खरीदने के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में 60 तीर्थ यात्री अपने पासपोर्ट लेकर नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंचे। लेकिन इनमें से कुछ के नोट बदल गए और कुछ का नंबर आने तक कैश खत्म होने की बात कह दी गई है। हालांकि कुछ देर इंतजार के बाद सभी के नोट बदल दिए गए। 

Note apparently stranded overseas, the suffering that the bank without ID
विदेशी हुए परेशान

ब्रह्मसरोवर और अन्य तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर बांग्लादेश से 60 लोगों का जत्था कुरुक्षेत्र आया है। इनमें से कई महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि इन तीर्थयात्रियों के पास शनिवार से खर्च करने लायक भी पैसा नहीं बचा था। दुकानदारों ने इन लोगों से 500 और एक हजार के नोट लेने से भी इनकार कर दिया था। ऐसे में इन लोगों के पास न खाने के लिए पर्याप्त पैसा बचा था और न ही पूजा सामग्री ही खरीदने के लिए ज्यादा रकम थी।  

Note apparently stranded overseas, the suffering that the bank without ID
विदेशी हुए परेशान

बांग्लादेशी एक युवक ने बताया कि कई दुकानदारों से नोट बदलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। फिर किसी ने बताया कि बैंकों में जाकर अपनी आईडी के जरिये नोट बदले जा रहे हैं। लेकिन हमारे पास भारत की कोई आईडी नहीं होने से संशय बना रहा। फिर किसी ने बताया कि पासपोर्ट दिखा कर भी नोट बदलने जा सकते हैं। इसके बाद हम यहां बैंक में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Note apparently stranded overseas, the suffering that the bank without ID
विदेशी हुए परेशान

महिलाएं पुरुष सभी आए नोट बदलाने- रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंबी लाइन में बांग्लादेशी तीर्थयात्री भी लगे हुए थे। इनके साथ आए महिलाएं भी अपनी बारी के इंतजार में बैंक के बाहर बैठी रही। बताया जाता है कि इनमें से करीब 20 लोगों के नोट बदलने के बाद ही कैश खत्म होने की बात कही गई। इससे एक बारगी शेष लोगों में घबराहट भी रही। लेकिन बताया गया कि कुछ देर में फिर से कैश आ जाएगा। ऐसे में यह लोग लाइन में ही लगे रहे। दोपहर दो बजे तक इन सभी के नोट बदल दिए गए थे। इन तीर्थ यात्रियों को भी केवल चार-चार हजार रुपये ही बदलकर दिए गए।

विज्ञापन
Note apparently stranded overseas, the suffering that the bank without ID
विदेशी हुए परेशान - फोटो : social media

खुफिया एजेंसी भी रही सतर्क- जब तक बांग्लादेशी तीर्थयात्री लाइन में लगे रहे। पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। बैंक के सुरक्षा गार्ड के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी यहां मौजूद थे। इसके अलावा खुफिया तंत्र से जुड़ी कर्मचारी भी बैंक के आसपास मंडराते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed