500 और 1000 के नोट बदलने को लेकर मची अफरा तफरी के बीच एसबीआई ने लोगों को बड़ी राहत दी है। देखिए, एक नया फरमान जारी किया गया है।
एसबीआई की अध्यक्ष अरूंधति भट्टाचार्य ने ऐलान किया है कि लोगों को एसबीआई की किसी भी शाखा में पुराने नोट बदलने के दौरान आपको अपने पहचान कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है।
3 of 6
बैंकों में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अरूंधति ने बताया कि NRI भारतीयों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने कहा कि जो किसी वजह से पुराने नोटों को बदल नहीं पा रहे हैं उनके पास निजी तौर पर एक व्यक्ति को भेजा जाएगा। जिसके पास ऑथिरिटी की तरफ से एक लेटर भी होगा।
4 of 6
नए लेने बैंक में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अरूंधति ने ऐलान किया लोगों को की परेशानी को देखते हुए हमारे बैंक की सभी शाखाएं शनिवार और रविवार शाम तक खुल रहेंगी। साथ ही कर्मचारी ओवर टाइम भी लगाएंगे। इसलिए लोगों को परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है।
वहीं, जान लिजिए कि 30 दिसंबर तक बैंक और पोस्ट ऑफिस में नोट बदले जा सकते हैं। एक दिन में सिर्फ 10 हज़ार तक के नोट बदले जा सकते हैं। 31 मार्च 2017 तक नोट रिज़र्व बैंक में बदले जा सकते हैं।