फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पंजाब की सड़कों पर बेअसर दिखा बंद का असर, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
No effect of bharat band in punjab, congress protest in state
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पंजाब में बंद का कोई असर नही दिखा, लोगों ने विपक्षी दलों के 'भारत बंद' को सिरे से नकार दिया। सभी जगहों पर दुकानें खुली रही। 
No effect of bharat band in punjab, congress protest in state
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों का भारत बंद आर्थिक राजधानी में पूरी तरह से बेअसर रहा। सोमवार को आम दिनों की तरह ही दुकानें खुली। विभिन्न विधानसभा हलकों में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किए और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के कारण आम आदमी को परेशानी हो रही है।

घंटाघर में भाजपा दफ्तर के सामने जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन में इकट्ठा होने के बाद कांग्रेसी मार्च करते हुए घंटाघर पहुंचे। गोगी ने कहा कि नोटबंदी से आम आदमी बेहाल है। श्रमिकों का रोजगार खत्म हो रहा है। इसके अलावा हलका नार्थ में पार्षद हेमराज अग्रवाल के नेतृत्व में हैबोवाल चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। 
No effect of bharat band in punjab, congress protest in state
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
जिले में भारत बंद तो बेअसर रहा लेकिन कांग्रेसियों ने विधायक करण कौर बराड़ के नेतृत्व में कोटकपूरा चौक में प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। आने वाले समय में इस सरकार को जल्द ही अपनी हार का सामना करना पड़ेगा। मौके पर पूर्व विधायक भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, हनी फत्तनवाला, सिमरजीत सिंह भीना, जोत ज्वाहरेवाला, भिंदर शर्मा, गुरदा  बधाई, शरणजीत संधू, गुरप्रीत गिल्ल, बिट्टू गिल, यादविंदर यादू मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
No effect of bharat band in punjab, congress protest in state
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से जालंधर के कंपनी बाग चौक में मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंदर बेरी और कांग्रेसी नेता बावा हेनरी ने कहा कि मोदी के फैसले से हर कोई परेशान हैं। बेरी ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ व्यापारियों के पास जाएंगे और उनको भाजपा के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर काम करने की अपील करेंगे। 

मौके पर पार्षद पवन कुमार, पार्षद तरसेम लखोत्रा, राज कुमार राजू, डॉ. सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी, जगजीत सिंह जीता, दविंदर कोहली, कुलदीप शर्मा, कुलदीप मिंटू, मनोज अग्रवाल, तरसेम लाल भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
No effect of bharat band in punjab, congress protest in state
भिखीविंड में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन
भिखीविंड में पूर्व सिंचाई मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर, पूर्व सांसद केहर सिंह मुगलचक्क की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाथों में तख्तियां पकड़कर रोष प्रदर्शन किया और नारे भी लगाए। भुल्लर ने कहा नोटबंदी ने गरीबों के चूल्हे ठंडे कर दिए है, कामकाज ठप पड़े है।

गरीब 500 का नोट लेकर बाजारों में घूम रहे है, लेकिन कोई भी दुकानदार सौदा देने को तैयार नहीं है। यदि किसी के पास 2000 का नोट है, तब भी दुकानदार सौदा देने को तैयार नहीं है, क्योंकि दुकानदार के पास इतने खुले पैसे नहीं हैं। इस मौके पर बीसी विंग के जिला प्रधान सुखपाल सिंह गाबड़िया, कुलवंत सिंह, गुरमुख सिंह सांडपुरा, कंवलजीत सिंह बेदी, नरिंदर बिल्ला, सतनाम सिंह, हरिंदर सिंह कलसी, राजिंदर व्यापारी मौजूद थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed