फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्च के बाहर खड़े पादरी को मारी थी गोली, अब मामले में आया नया मोड़

Wed, 19 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 19 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
New twist in Ludhiana Pastor murder
Ludhiana News
पंजाब के लुधियाना में चर्च के बाहर खड़े पादरी सुल्तान मसीह की हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। डीजीपी ने अब बड़ा बयान दिया है।
New twist in Ludhiana Pastor murder
Ludhiana Murder
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने घटना स्थल का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि पादरी हत्याकांड में पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। 
New twist in Ludhiana Pastor murder
Ludhiana News
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पुलिस फिलहाल यह मानकर चल रही है कि पूर्व में हुए हत्याकांडों के साथ इसका लिंक हो सकता है। इस मामले में पूर्व केसों में सीबीआई द्वारा जांच करने के चलते पंजाब पुलिस ने इसकी जांच के बारे में सीबीआई के साथ भी जानकारियां सांझा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in Ludhiana Pastor murder
Ludhiana Murder
डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि पादरी सुल्तान मसीह की हत्याकांड के पीछे आतंकी कनेक्शन होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक वे इस बारे में कुछ साबित नहीं करते, वह इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
New twist in Ludhiana Pastor murder
Ludhiana Murder
डीजीपी मंगलवार को सलेम टाबरी इलाके में मृतक पादरी के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पादरी के बड़े बेटे के नाम का नियुक्ति पत्र भी परिवार को सौंपा। पत्र में लिखा है कि प्लस टू पास करने के बाद बेटे को पुलिस में सिपाही रखा जाए। अभी पादरी का बेटा प्लस वन में पढ़ रहा है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed