फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि स्पेशलः देखिए मां का एक मंदिर, जहां मन्नत पूरी होने पर घोड़े चढ़ाए जाते हैं

Sat, 23 Sep 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 23 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
navratri 2017, unique temple of maa kali, Shri Devikoop Bhadrakali Mandir kurukshetra
मां काली का अनोखा श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर
नवरात्रि के मौके पर हम आपको बता रहे हैं देश में मौजूद मां काली के एक ऐसे मंदिर के बारे में, जहां मन्नत पूरी होने पर घोड़े चढ़ाने की परंपरा है।
navratri 2017, unique temple of maa kali, Shri Devikoop Bhadrakali Mandir kurukshetra
मां काली का अनोखा श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मां के 52 शक्तिपीठों में से एकमात्र शक्ति पीठ है, जिसे श्री देवीकूप शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। वहीं इस शक्तिपीठ का इतिहास दक्षकुमारी सती से जुड़ा हुआ है। देवी सती के आत्मदाह के बाद जब भगवान शिव देवी सती का देह लेकर ब्रह्मांड में घूमने लगे तो भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से देवी सती के शरीर के 52 हिस्से कर दिए।
navratri 2017, unique temple of maa kali, Shri Devikoop Bhadrakali Mandir kurukshetra
मां काली का अनोखा श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर
बताया जाता है कि ऐसा उन्होंने सती के प्रति भगवान शिव का मोह तोड़ने के लिए किया ​था। हिस्से होने के बाद जहां-जहां देवी सती के शरीर के भाग गिरे थे, वहां-वहां शक्तिपीठ स्थापित हुए। भद्रकाली शक्तिपीठ में देवी सती का दायां पैर (घुटने के नीचे का भाग) गिरा था। इस का संबंध सिर्फ देवी सती से ही नहीं भगवान कृष्ण से भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2017, unique temple of maa kali, Shri Devikoop Bhadrakali Mandir kurukshetra
मां काली का अनोखा श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर
मान्यताओं के अनुसार, इसी जगह पर भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन किया गया था, जिसके कारण इस जगह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मुंडन होने के बाद श्रीकृष्ण ने माता को घोड़ा भेंट किया था। उस दिन से मनोकामना पूरी करने के लिए माता को घोड़ा भेंट किया जाता है। हजारों की संख्या में लोग यहां मन्नत मांगने के लिए पहुंचते हैं और पूरी होने पर घोड़े चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
navratri 2017, unique temple of maa kali, Shri Devikoop Bhadrakali Mandir kurukshetra
मां काली का अनोखा श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर
दरअसल, महाभारत के युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मां भद्रकाली की पूजा करने को कहा। अर्जुन ने कहा कि आपकी कृपा से मेरी विजय हो और युद्ध के उपरांत मैं यहां पर घोड़े चढ़ाने आऊंगा। शक्तिपीठ की सेवा के लिए श्रेष्ठ घोड़े अर्पित करूंगा। श्रीकृष्ण व पांडवों ने युद्ध जीतने पर ऐसा किया था, तभी से मन्नत पूर्ण होने पर श्रद्धालु भी ऐसा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed