रोजाना के लाखों रुपये कमाने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला की केंद्रीय जेल में मात्र 40 रुपये की दिहाड़ी पर क्लर्क का काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रोडरेज मामले में जेल में बंद सिद्धू अपनी सजा पूरी करने के बाद 26 जनवरी 2023 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रिहा होने जा रहे हैं। जेल नियमों के मुताबिक सिद्धू को रिहाई के वक्त करीब 6000 रुपये की कुल कमाई का जेल विभाग भुगतान करेगा।
2 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल
वर्षों पुराने रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट से सुनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 मई 2022 को पटियाला की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, तब से सिद्धू जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आ रही है कि सिद्धू 26 जनवरी 2023 को आठ माह की सजा पूरी होने के बाद पटियाला जेल से रिहा होने जा रहे हैं।
3 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
जेल में सिद्धू के अच्छे आचरण के चलते जेल नियमों के मुताबिक उनकी चार माह पहले रिहाई की संभावना है। जानकारी के मुताबिक सिद्धू मात्र 6000 रुपये की कमाई लेकर जेल से रिहा होंगे। जेल में सिद्धू को क्लर्क का काम सौंपा गया है, जिसमें सिद्धू जेल दफ्तर की फाइलों को देखते हैं। सिद्धू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फाइलें उनकी बैरक में ही पहुंचा दी जाती हैं। बाद में काम निपटने के बाद जेल मुलाजिम बैरक से ही फाइलें ले भी जाते हैं।
4 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल
नाम न छापने की शर्त पर जेल अधिकारियों का कहना है कि सिद्धू मात्र 40 रुपये की दिहाड़ी पर जेल में क्लर्क का काम कर रहे हैं। उन्हें अकुशल कैदी की श्रेणी में रखा गया है। जेल नियमों के मुताबिक एक कुशल कैदी को रोज की 80 रुपये दिहाड़ी, जबकि अर्ध कुशल को 60 रुपये और अकुशल कैदी को 40 रुपये दिहाड़ी के तौर पर मिलते हैं। अकुशल श्रेणी की वजह से पहले तीन माह सिद्धू को काम सिखाया गया। इस दौरान कोई भुगतान नहीं किया गया है।
5 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : facebook.com/sherryontopp
पांच महीनों में रोज के 40 रुपये के हिसाब से करीब 6000 रुपये की कमाई सिद्धू की रिहाई के समय तक बन जाएगी। जेल अधिकारियों के मुताबिक इस कमाई का बिल बनाकर संबंधित जेल अधिकारियों से हस्ताक्षर करके ट्रेजरी को भेजा जाएगा। इसके बाद सिद्धू के खाते में 6000 रुपये की कमाई का सीधा भुगतान कर दिया जाएगा।