{"_id":"5cefc9eabdec2206fe061fcd","slug":"narendra-modi-swearing-in-ceremony-harsimrat-kaur-badal-from-akali-dal-in-modi-cabinet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोबारा केंद्रीय मंत्री बनी पंजाब की ये 'बहू', पढ़ें जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा केंद्रीय मंत्री बनी पंजाब की ये 'बहू', पढ़ें जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरसिमरत कौर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
52 वर्षीय हरसिमरत कौर बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू हैं। शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल की पत्नी हैं। हरसिमरत की शादी 21 नवंबर 1991 को हुई। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उनकी दोनों बेटियों ने पहली बार मतदान किया था।
2 of 5
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : ANI
25 जुलाई 1966 को दिल्ली में जन्मी हरसिमरत कौर बादल के पिता का नाम सत्यजीत मजीठिया और मां का नाम सुखमंजुस मजीठिया है। बिक्रम सिंह मजीठिया उनके भाई हैं। हरसिमरत एक फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने दिल्ली के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। साथ ही मैट्रिक्यूलेट और ड्रेस डिजाइन में डिप्लोमा भी किया है।
3 of 5
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
हरसिमरत बठिंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। वे 15वीं और 16वीं लोकसभा में भी सांसद रहीं। हरसिमरत कौर को दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री पद मिला है। उन्होंने मंत्री के तौर पर शपथ भी ग्रहण कर ली है। इससे पहले मोदी सरकार में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पद दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : File Photo
हरसिमरत ने राजनीति की शुरुआत साल 2009 में की। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने हरसिमरत को बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार राहींदर सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनावी जंग में हरसिमरत को जीत मिली और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 120960 वोटों से मात दी।
विज्ञापन
5 of 5
harsimrat kaur
- फोटो : ani
साल 2014 में एक बार फिर हरसिमरत को इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया। इस बार उनके सामने कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल थे। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा लेकिन बाजी हरसिमरत के हाथ लगी। इसके साथ ही उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद भी दिया गया। 2019 में हरसिमरत कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग को करारी मात दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।