फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी सलाम: शहीद की पत्नी बोली- मेरी तो दुनिया उजड़ गई, ओंकार उठ... बता मैं किसके सहारे जिंदगी काटूंगी

Sun, 25 Dec 2022 06:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Omkar Singh cremated with military honors in Pathankot
पति को श्रद्धांजलि देती पत्नी व पिता को सैल्यूट करता बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिक्किम में अपने 16 साथियों समेत बलिदान देने वाले सेना की 285 मीडियम रेजीमेंट के नायब सूबेदार ओंकार सिंह का रविवार को पठानकोट स्थित पैतृक गांव नाजोवाल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेजर योगेश के नेतृत्व में पठानकोट से आई सेना की 327 मीडियम रेजीमेंट के जवानों ने हवा में गोलियां दागीं और शस्त्र उल्टे कर बिगुल की गौरवशाली धुन के साथ शौर्य वीर नायब सूबेदार ओंकार सिंह को सलामी दी। इससे पहले ओंकार सिंह के पार्थिव शरीर को पठानकोट एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सुसज्जित सैन्य वाहन से पार्थिव शरीर गांव नाजोवाल लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जब चार वर्षीय बेटे मुकुंद ने नायब सूबेदार ओंकार सिंह की चिता को मुखाग्नि दी तो श्मशान घाट पर मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो उठीं। 

Naib Subedar Omkar Singh cremated with military honors in Pathankot
पिता को मुखाग्नि देता चार वर्षीय बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सैंकड़ों युवाओं ने पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग के कानवां चौंक से गांव तक तिरंगा यात्रा निकाल अपने क्षेत्र के लाडले को श्रद्धांजलि दी। शहीद ओंकार सिंह अमर रहे, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के जयकारों से इलाका गूंजने लगा। रास्ते भर लोगों ने नायब सूबेदार ओंकार सिंह को फूलों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Naib Subedar Omkar Singh cremated with military honors in Pathankot
अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मां बोली- वे पुत्रा मैं किस दे आसरे जीवांगी... मैंनू वी अपने नाल लै चल 
नायब सूबेदार ओंकार का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपट घर पहुंचा तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। मां सरोज बाला, पिता ठाकुर रघुबीर सिंह, पत्नी सपना, बहनें सीमा, बंदना व ममता की करुणामई चीखें कलेजा छलनी कर रहीं थीं। मां ने कहा कि वे पुत्रा मैं किस दे आसरे जीवांगी, मैंनू वी अपने नाल लै चल। उधर, पति का पार्थिव शरीर देखकर पत्नी सपना बार-बार बेसुध हो रही थी। होश में आते ही सिर्फ यही कह रही थी कि... मेरी तो दुनिया उजड़ गई, ओंकार उठ... मुझे बता मैं किसके सहारे जिंदगी काटूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naib Subedar Omkar Singh cremated with military honors in Pathankot
पिता को मुखाग्नि देता चार वर्षीय बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बैटल कैजुअल्टी घोषित होते ही सरकार देगी एक करोड़: मंत्री कटारूचक्क
पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। शूरवीरों की शहादत का कोई मोल नहीं होता मगर फिर भी सेना मुख्यालय से बैटल कैजुअल्टी रिपोर्ट आते ही सरकार की पॉलिसी के मुताबिक शहीद परिवार को एक करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके अलावा शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की मांग पर मंत्री कटारूचक्क ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने और शहीद की याद में एक यादगारी गेट बनावाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Naib Subedar Omkar Singh cremated with military honors in Pathankot
बेटे को सैल्यूट करती मां सरोज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय सेना परिवार के साथ है खड़ी: मेजर योगेश
327 मीडियम रेजीमेंट के मेजर योगेश ने शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह की माता को गले लगाया और कहा कि हम भी उनके बेटे समान ही हैं। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना इस बलिदानी परिवार के साथ खड़ी है। नायब सूबेदार ओंकार सिंह को पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, मेजर योगेश, एसपी मनोज ठाकुर, एसडीएम धार हरजिंदर सिंह, डीएसपी समीर सिंह मान, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, तहसीलदार लछमन सिंह, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के अधीक्षक सुदेश कुमार, सूबेदार अरुण कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed