हरियाणा की उभरती सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में अब उसी की बहन सामने आई है। जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
दरअसल, हर्षिता दहिया की हत्या उसी के बीच वाले जीजा ने करवाई है। उसका जीजा हर्षिता दहिया की मां की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हर्षिता के साथ रेप का भी आरोप है। वह अपनी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी और कुछ दिनों बाद ही इस मामले में गवाही होनी थी।
3 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता की बहन अपने पति के खिलाफ खुद सामने आई है और पानीपत पुलिस के सामने पेश होकर अपनी जान को भी खतरा बताया है। वहीं सामने आया कि हमलावरों ने हर्षिता को 10-12 गोली मारी थी। तीन गोली उसके शरीर में मिली हैं, जबकि बाकी गोली उसके शरीर को पार कर निकल गई।
4 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हर्षिता के शरीर पर 10-12 निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस बुधवार को सिविल अस्पताल में हर्षिता दहिया के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में थी। इसी बीच उसकी बहन लता सिविल अस्पताल में पहुंची और डीएसपी देशराज के सामने पेश हुई।
5 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
लता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बहन हर्षिता दहिया की हत्या उसके पति दिनेश कराला ने कराई है। हर्षिता दहिया उसकी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। उसको भी अपने पति दिनेश कराला से खतरा है। इससे पहले उसी ने हर्षिता के साथ दुराचार भी किया था। वह अब खुद को सजा से बचाने के लिए उनके परिवार को मौत के घाट उतारना चाहता है।