फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS नेता को गोली मारने के बाद यहां छोड़ गए थे बाइक, इस नाम से है रजिस्टर्ड

Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker
Ludhiana Murder
RSS नेता रविंदर गोसाईं की हत्या करने वाले हमलावर इस बाइक पर आए थे। गोली मारने के बाद इस बाइक को देखिए कहां छोड़ गए। तस्वीरें
Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker
RSS leader shot dead in Ludhiana
लुधियाना के कैलाश नगर की गगनदीप कालोनी में रहने वाले आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। रविंदर गोसाईं की हत्या करने में आरोपियों ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था वह पुलिस ने बुधवार सुबह बरामद कर लिया है। 
Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker
Ludhiana Murder
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को लाडोवाल के पास स्थित गांव मज्जफग्गूवाल की झाड़ियों में खड़ा कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने आरएसएस नेता की हत्या करने की वारदात को अंजाम देकर बाइक यहां पर खड़ा किया और किसी दूसरे वाहन पर फरार हो गए। बाइक मिलने की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगनअजीत सिंह के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker
Ludhiana Murder
पुलिस ने वहां डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट को बुला कर जांच की। पुलिस ने बाइक के आसपास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जिस बाइक को बरामद किया है उस पर पीबी-10-सीयू-7223 नंबर लगा है। पुलिस इस नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की फिराक में है, लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक पर लगा नंबर जाली है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।  
विज्ञापन
Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker
Ludhiana Murder
लाडोवाल के पास बुधवार सुबह नेशनल हाईवे नंबर एक पर सड़क हादसा हुआ था। थाना लाडोवाल प्रभारी घटनास्थल पर गए थे। वहां से वापस जाते समय किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक संदिग्ध बाइक झाड़ियों में खड़ा है। वह बाइक वैसा ही दिखता है जैसा रविंदर गोसाईं की हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया है। थाना लाडोवाल प्रभारी वहां पहुंचे तो बाइक देखकर उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां वहां पर पहुंच गईं। पुलिस बाइक पर लगे नंबर और सीसीटीवी कैमरे में आए बाइक  के नंबर की जांच कर रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed