फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह को मिलने जा रहा है ऐसा तोहफा, ताउम्र याद रखेंगे वो और सारी दुनिया

Tue, 11 Jun 2019 01:39 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Museum, Gift from DAV College Chandigarh for Yuvraj Singh after Retirement
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार - फोटो : पीटीआई
युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब उन्हें ऐसा तोहफा मिलने जा रहा है, जिसे वो और सारी दुनिया ताउम्र याद रखेगी। बेहद खास और शानदार यादगार है, जानिए क्या।
Museum, Gift from DAV College Chandigarh for Yuvraj Singh after Retirement
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई
चंडीगढ़ में जन्मे सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम से क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर सोमवार को मिलते ही उनके दोस्तों, भारतीय टीम में उनके साथ खेले क्रिकेटरों और कोच ने अपनी अपनी राय दी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मीटिंग में युवराज सिंह के संन्यास पर उनके सम्मान के लिए प्लनिंग करेगी।
Museum, Gift from DAV College Chandigarh for Yuvraj Singh after Retirement
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई
वहीं डीएवी कॉलेज अपने स्टार खिलाड़ी के लिए म्यूजियम में एक खास जगह बनाएगा। यहां पर युवराज सिंह के क्रिकेट करियर से जुड़े हर पहलू को संजोकर रखा जाएगा, ताकि कॉलेज के छात्र उनके बारे में अधिक से अधिक जान सके। युवी ने डीएवी कॉलेज से ही ग्रेजुएशन की है। टीम इंडिया को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप जिताने वाले युवी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Museum, Gift from DAV College Chandigarh for Yuvraj Singh after Retirement
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह खुद क्रिकेटर रहे। उसे स्टेडियम सेक्टर-16 में क्रिकेट की ट्रेनिंग देने वाले कोच हरीश शर्मा ने बताया कि युवराज बचपन में काफी मेहनत करता था। कई-कई घंटे कड़ी धूप में वह स्टेडियम में अभ्यास करता रहता था। उसकी इसी ललक ने उसे भारतीय टीम में जगह दिलाई। उसका टीम इंडिया में एक अलग ही मुकाम रहा। जब वह लय में रहते थे तो विपक्षी गेंदबाज की लय बिगाड़ देते थे। इस हीरो को दर्शक जरूर याद करेंगे।
विज्ञापन
Museum, Gift from DAV College Chandigarh for Yuvraj Singh after Retirement
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह हमारे कॉलेज की शान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके संन्यास के बाद हम उनके सम्मान में अपने म्यूजियम में उन्हें खास जगह देंगे। उनके क्रिकेट करियर के हर पहलू को यहां पर संजो कर रखा जाएगा।
- पवन कुमार शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed