विवाहिता की हत्या कर घर में किया दफन, दर्दनाक तस्वीरें
ससुरालवालों ने विवाहिता की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को घर में ही दफन कर दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विवाहिता की हत्या कर घर में किया दफन, दर्दनाक तस्वीरें
पंजाब के जिले संगरूर की बेटी और हरियाणा के फतेहाबाद में ब्याही विवाहिता को दहेज लोभी ससुरालवालों ने गला घोंटकर बेरहमी से मार डाला। दरिंदों की बेरहमी यहीं नहीं थमी। उनलोगों ने विवाहिता के शव को घर में ही जमीन के नीचे दफना डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब मायके वाले ससुराल पहुंचे।
विवाहिता की हत्या कर घर में किया दफन, दर्दनाक तस्वीरें
बेटी की हत्या किए जाने की भनक लगते ही विवाहिता के अभिभावक और रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर शव को जमीन से निकलवाया और शव को सुनाम लाकर अंतिम संस्कार किया। दो माह पहले मृतक विवाहिता के इकलौते भाई की मौत हो गई थी। यहां के वार्ड दो के निवासी गोबिंद राम तथा कश्मीरी देवी ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने अपनी बेटी गीता रानी (24) की शादी गांव शंकरपुरा (जाखल), जिला फतेहाबाद के सतपाल सुखी पुत्र प्रेम कुमार से की थी।
विवाहिता की हत्या कर घर में किया दफन, दर्दनाक तस्वीरें
शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक पैसा खर्च किया लेकिन बेटी के ससुराल वाले आए दिन मायके से पैसा लाने की प्रताड़ित करते रहे। कई बार मांगों को पूरा भी किया गया, लेकिन दहेज की भूख बढ़ती रही। बाद में उन्होंने कार की मांग शुरू कर दी। गोबिंद राम ने कहा कि शुक्रवार की शाम को दहेज लोभियों ने बेटी की हत्या करके शव को घर में दबा दिया।
विवाहिता की हत्या कर घर में किया दफन, दर्दनाक तस्वीरें
भनक लगने पर वे तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे और घर से शव को निकाला। गीता के शरीर पर गहरी चोटों के निशान भी थे। गीता की लाश को शनिवार को जैसे ही सुनाम में लाया गया तो उसे देख परिजन व उसकी बहनें बेहोश हो गईं। मोहल्ला निवासियों तथा नगर पार्षद विजयपाल ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए डाक्टरों को बुलाया गया।