थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला थाने में दलित युवक की मौत का है। तस्वीरों में पूरा मामला।
थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हुआ यूं कि गांव पुगथला में चोरी में नाम आने पर परिजन 15 वर्षीय गोविंदा को खुद ही थाने में छोड़ गए, सुबह उसका शव एक खाली मकान में मिला। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। आज सवेरे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक संस्कार न किए जाने की घोषणा की दी।
थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
आरोप एएसआई सुभाष और एएसआई अशोक पर लगे हैं। हालांकि इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना बीते दिन की है। रोष जताते हुए मृतक के परिजनों ने रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक और सड़क पर शव रखकर बरोदा रोड को तीन घंटे तक जाम रखा।
थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जाम खुलवाने आई पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों और बस्ती वालों ने महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर पुलिस अफसरों को दौड़ाया और एक-दो को पीट दिया। आखिर एसडीएम के आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
देवीपुरा निवासी गौतम ने बताया कि उसके छोटे भाई गोविंदा और एक अन्य युवक का चोरी के मामले में नाम सामने आया था। बुधवार सुबह वह खुद गोविंदा को सिटी थाने में एएसआई अशोक और सुभाष के हवाले करके आया था। पुलिस ने युवक को तो छोड़ दिया लेकिन उसका भाई घर नहीं पहुंचा।