{"_id":"60657c8dc1a8fc07c34699de","slug":"mp-kirron-kher-husband-anupam-kher-tweets-about-her-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरण खेर की सलामती की दुआ : पति अनुपम खेर बोले-फाइटर है किरण, पहले से अधिक मजबूत होकर लौटेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर की सलामती की दुआ : पति अनुपम खेर बोले-फाइटर है किरण, पहले से अधिक मजबूत होकर लौटेगी
Thu, 01 Apr 2021 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : @KirronKherBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की बीमारी के पता चलने के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही थीं। इस पर गुरुवार को सांसद के पति और अभिनेता अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने ट्वीट कर एक स्पष्टीकरण जारी किया है और सांसद की तबीयत की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। अनुपम ने कहा कि किरण खेर जल्द इस बीमारी से जीतकर लौटेंगी। डॉक्टरों की टीम उसकी बेहतर देखभाल कर रही है। पिछले साल 11 नवंबर को किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। जांच हुई तो पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। इसके बाद वह इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। वहां उन्हें हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। इसके अलावा निरंतर जांच के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है।
अनुपम खेर और किरण खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
अनुपम खेर ने कहा है कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है, से जूझ रही हैं। फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि किरण की स्थिति बेहतर है और लोगों द्वारा दिए जा रहे प्यार और साथ के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।
अनुपम और किरण खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
अनुपम खेर ने कहा कि किरण एक फाइटर है और एक बार फिर अपने लोगों के लिए लौटेंगी। उनके लिए पूरे देश भर से आ रही कामनाओं से साबित होता है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 1, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण और अनुपम खेर के साथ सिकंदर खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
अनुपम खेर के इस ट्वीट के बाद कई बड़े सेलिब्रिटीज ने किरण खेर के जल्द ठीक होने की कामना की। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, डॉ. कुमार विश्वास, मालिनी अवस्थी, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने खेर की जल्द सलामती की दुआ की है।
विज्ञापन
मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
सांसद के चंडीगढ़ में नहीं दिखने पर कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
किरण खेर के बतौर सांसद चंडीगढ़ में पिछले करीब एक साल से गौरहाजिर रहने पर प्रदेश कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने सांसद को ढूंढने का एक अभियान चला दिया था। मंगलवार को पार्षद सतीश कैंथ शहर के पार्कों, झाड़ियों, मंदिरों और गलियों में दिन के उजाले में मोमबत्ती लेकर सांसद किरण खेर को ढूंढते नजर आए थे। वहीं, बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने दूरबीन से झाड़ियों और पेड़ों पर सांसद किरण खेर को ढूंढा। इसके बाद बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।