वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरचरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हुए। शवों की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
2 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
रविवार को सरकारी अस्पताल में दोनों के शवों का डॉक्टरों के विशेष पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सामने आया कि केजे सिंह के शरीर पर हत्यारों ने चाकू से 15 वार किए थे। डॉक्टरों का मानना है कि जिस तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उससे संकेत मिल रहे हैं कि हत्यारे प्रोफेशनल थे। जांच में यह भी पता चला है कि केजे सिंह की मौत शुक्रवार रात एक से दो बजे के बीच हुई है।
3 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब दस बजे केजे सिंह और उसकी मां का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान तीन डॉक्टरों की टीम का एक पैनल बनाया गया। पैनल में डॉ. कर्मजीत सिंह, डॉ. परमिंदरजीत सिंह और डॉ. मनोहर लाल शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक हमलावरों ने केजे सिंह के उन अंगों को निशाना बनाया जिससे आसानी से जान जा सकती थी।
4 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पोस्टमार्टम के दौरान केजे सिंह के गले, दिल, छाती, पेट के अलावा कई अंदरूनी अंगों को चाकुओं से निशान गया है। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि केजे सिंह की मौत की प्रमुख वजह गले की नस कटना है, जिससे शरीर का अधिकतर खून बह गया। जबकि मां गुरचरन कौर के शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि किसी प्रोफेशनल किलर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
5 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह ने की थी बचने की कोशिश
डॉक्टरों के मुताबिक केजे सिंह के हाथ में कट के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों के साथ केजे सिंह ने काफी संघर्ष किया। डॉक्टरों का कहना है कि जब केजे सिंह ने अपने बचाव के लिए किसी हथियार का प्रयोग किया तो उनके हाथ में कट लग गया था। साथ ही उनकी हाथों की अंगुलियां भी कट गईं थीं।