फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इस युवक ने खुद ही ढूंढ ली चोरी हुई बाइक, आप भी आजमा सकते हैं तरीका

Sat, 14 Apr 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 14 Apr 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
mohali boy find out bike via unique technique
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
बाइक चोरी हो गई तो डोंट वरी, खुद तलाश सकते हैं। इस युवक ने जो तरीका आजमाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी, आप भी जानिए।
mohali boy find out bike via unique technique
bike - फोटो : अमर उजाला
मामला मोहाली में सामने आया। सेक्टर-71 निवासी केशव की केटीएम बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वह खुद भी शहर में बाइक को तलाश कर रहा था। एक रात केशव फेज-4 स्थित बोगनविला गार्डन में बैठा था तो अचानक उसने अपनी बाइक के इंजन की आवाज सुनी।
mohali boy find out bike via unique technique
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक - फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर वह सड़क की तरफ भागा और देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर रहा है। इससे पहले कि वह भागता केशव ने उसे दबोच लिया और चाबी निकाल ली। बाइक पर नंबर प्लेट भी कोई और थी। केशव ने युवक से बाइक के बारे में पूछा तो वह बिफर गया। पहले तो वह झगड़ने लगा, फिर जब उसने पुलिस बुला ली तो भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali boy find out bike via unique technique
bike thief
केशव और उसके दोस्तों ने युवक को दबोच लिया और थाने ले गए। चेकिंग की गई तो बाइक का चेसिस नंबर केशव की बाइक से मैच कर गया। नंबर प्लेट भी जाली निकली। पूछताछ की गई तो युवक बोला उसने यह बाइक किसी से डेढ़ लाख में खरीदी थी। उधर, पुलिस ने केशव से पूछा कि उसने बाइक की आवाज को कैसे पहचाना।
विज्ञापन
mohali boy find out bike via unique technique
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
केशव ने बताया कि उसने अपनी बाइक पर एक परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट लगाया था। इससे बाइक के इंजन की आवाज और परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। इसी कारण उसने अपनी बाइक की आवाज को पहचाना। केशव ने बताया कि यह बाइक उसके पिता ने उसे जन्मदिन पर तोहफे में दी थी। बाइक की कीमत ढाई लाख रुपये है, अब तोहफा संभालना तो था ही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed