फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन अपनी स्पीड पर थी...अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, रोने लगे सभी

Sat, 14 Apr 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
indian railway, Piece of Track Trapped in Punjab Mail Train
पंजाब मेल ट्रेन
ट्रेन अपनी स्पीड पर दौड़ रही थी, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि चीख पुकार मच गई। हर कोई भगवान से जान बचाने की दुआ मांगने लगा और फिर...
indian railway, Piece of Track Trapped in Punjab Mail Train
पंजाब मेल ट्रेन
सभी की सांस में सांस आई, हजारों जिंदगियां बाल-बाल बच गई। दरअसल, रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पहले दिल्ली से रोहतक होते हुए फिरोजपुर कैंट जाने वाली पंजाब मेल के इंजन के सामने रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही से मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक का टुकड़ा फंस गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पाते ही जीआरपी, आरपीएफ से लेकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
indian railway, Piece of Track Trapped in Punjab Mail Train
पंजाब मेल ट्रेन
किसी तरह टुकड़े को निकाला गया। ट्रेन करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा, उनकी सांसें अटक गई थी। मंगलवार को फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेन 12137 पंजाब मेल दिल्ली के रास्ते से रोहतक के लिए आ रही थी। 9 बजे ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंची। उस समय निजी ठेकेदार के कर्मचारी रेलवे ट्रैक को बदलने के लिए एक टुकड़े को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway, Piece of Track Trapped in Punjab Mail Train
पंजाब मेल ट्रेन
अचानक ट्रेन को आता देखकर कर्मचारी ट्रैक के करीब 60 किलोग्राम टुकड़े को मौके पर ही छोड़कर भाग लिए। इसी बीच एक युवक ने अपनी लाल शर्ट उतार कर ट्रेन को रुकवाने के लिए इशारा किया। ट्रेन धीमी हो गई, मगर रेलवे लाइन का टुकड़ा ट्रेन के इंजन में जा फंसा। वहीं, अगर युवक ऐसा न करता तो बड़ा हादसा होता और कई जानें चली जातीं। अब मामले में रेलवे विभाग का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
indian railway, Piece of Track Trapped in Punjab Mail Train
पंजाब मेल ट्रेन
रोहतक में पंजाब मेल के इंजन में रेलवे लाइन का टुकड़ा फंस गया था। कोई हादसा नहीं हुआ है। जांच कराकर लापरवाह ठेकेदार या फिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed