फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

Mon, 04 May 2015 12:53 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Mon, 04 May 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

moga bus scandal: CM badal seen in daughter's funeral

ऑर्बिट बस कांड में मारी गई नाबालिग अर्शदीप कौर के परिजन रविवार को जिला प्रशासन से समझौते के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। फरीदकोट में अर्शदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लंडेके में भारी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

moga bus scandal: CM badal seen in daughter's funeral

इससे पहले रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आने की खबर के बाद सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। लेकिन नारेबाजी और लोगों का गुस्सा बढ़ते देख जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को अस्पताल में आने से रोक दिया। इस पर बादल रेस्ट हाउस पहुंच गए। देर शाम मुख्यमंत्री ने यहीं पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

moga bus scandal: CM badal seen in daughter's funeral

अर्शदीप के अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे। डीसी परमिंदर सिंह गिल ने दावा किया कि परिजनों की सहमति से बिना किसी दबाव के ही इस मसले का हल हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा परिवार के साथ है। परिवार को कुल 24 लाख की आर्थिक मदद दी गई है। अर्शदीप के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

moga bus scandal: CM badal seen in daughter's funeral

परिवार को जो भी आर्थिक मदद मिली है वह उससे संतुष्ट हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से संघर्ष खत्म करने की भी अपील की। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। सिविल अस्पताल में सुबह 10 बजे एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस (आई) इकबाल प्रीत सिंह सहोता, आईजी गुरप्रीत दियो, आईजी बठिंडा जोन परमराज सिंह उमरानंगल, डीसी परमिंदर सिंह गिल और जिला पुलिस प्रमुख जतिंदर सिंह खैहरा ने पीड़ित परिवार को मनाने की कोशिश की।

विज्ञापन

मोगा बस कांड: 'बेटी' के अंतिम संस्कार में दिखे बादल

moga bus scandal: CM badal seen in daughter's funeral

लेकिन परिजन समझौते को राजी नहीं हुए। अर्शदीप के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। अगर आप इंसाफ नहीं दे सकते तो अर्शदीप को जिंदा वापस ला दो। इस पर अधिकारी चले गए। दोपहर सवा दो बजे सभी अधिकारी फिर सिविल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित सुखदेव सिंह को विशेष अनुदान राशि का चेक देकर दस्तखत करवा लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed