शहीद पति को पत्नी ने सेल्यूट किया और मां ने बेटे का माथा चूमकर उसे अंतिम विदाई दी। इस दौरान दोनों ने ऐसी बात कही, सुनकर पिता-भाई के आंसू बहने लगे। कोच्चि के नौसैन्य अड्डे पर एयरक्राफ्ट हैंगर गिरने से हरियाणा में चरखी दादरी जिला निवासी नवीन शहीद हो गए थे।
2 of 6
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
नवीन का शव शनिवार सुबह गांव चांगरोड पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर मां लक्ष्मी की आंखें छलछला उठीं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि फक्र है तुझ पर, तूने शहादत देकर मेरी कोख का मान बढ़ाया।
3 of 6
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
वहीं शहीद की पत्नी आरती ने भी हाथ जोड़कर पति को नमन किया और उसकी शहादत को सलाम किया। शहीद की पत्नी ने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। हालांकि पति की कमी पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन पति पर गर्व है। शहीद की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में किया गया।
4 of 6
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
शहीद के बड़े भाई अनित ने चिता को मुखाग्नि दी। नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर दुष्यंत ने बताया कि नवीन काफी सरल स्वभाव का था और अपने काम में ही मशगूल रहता था। नवीन 2008 में नौसेना में भर्ती हुए थे और उनकी मौजूदा पोस्टिंग केरल के कोच्चि में थी। गत 27 दिसंबर को नौसेना अड्डे पर एयरक्राफ्ट का हैंगर गिरने से नवीन शर्मा और राजस्थान के भरतपुर निवासी अजीत सिंह शहीद हो गए थे।
5 of 6
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
शहीद के बड़े भाई अनित और छोटे भाई प्रवीन ने बताया कि हादसा 27 दिसंबर को हुआ है, जबकि उनकी नवीन से 25 दिसंबर की शाम को ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अनित ने बताया कि नवीन ने उस दौरान वीडियो कॉल कर मां लक्ष्मी देवी, भतीजे व उन दोनों भाईयों से भी बातचीत की थी। करीब दो माह पहले ही नवीन गांव से छुट्टी काटकर कोच्चि लौटा था।