{"_id":"5b49a7d44f1c1b46748b4947","slug":"man-killed-childrens-and-committed-suicide-with-wife-in-panipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ रुपये के लिए शख्स के सिर पर सवार हुआ 'खून', पहले दोनों बच्चों को मारा और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ रुपये के लिए शख्स के सिर पर सवार हुआ 'खून', पहले दोनों बच्चों को मारा और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में परिवार ने की सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 करोड़ रुपये के लिए एक शख्स के सिर पर ऐसा 'खून' सवार हुआ कि सब बर्बाद कर दिया। पहले दोनों बच्चों को मारा और फिर पति के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठाया।
पानीपत में परिवार ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के पानीपत की है। समालखा के इस्पात कारोबारी रितेश गर्ग कारोबारी बंटवारे में 10 करोड़ रुपये कम मिलने से नाराज था। इसी बात को लेकर काफी दिनों से परिवार में तकरार भी चल रहा था। इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। रितेश की पत्नी रेखा का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। वहीं वीरवार की देर रात को रेखा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए परिवार व रिश्तेदारों ने पहले रितेश के मोबाइल पर कॉल की।
पानीपत में परिवार ने की सुसाइड
रितेश के फोन नहीं उठाने पर रेखा के इसके बाद वंश व पुष्टि के मोबाइल फोनों पर कॉल की, लेकिन चारों के मोबाइल फोन नहीं उठाने पर रिश्तेदारों व परिजनों ने रितेश के मकान मालिक अनिल बत्रा को काल की। बत्रा ने अपने घर की प्रथम मंजिल पर जाकर रितेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन घर के अंदर कोई हलचल नहीं हुई। बत्रा ने इस घटना की सूचना रितेश के भाई दिनेश को दी। दिनेश ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में परिवार ने की सुसाइड
पुलिस के आने पर रितेश के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। रितेश का शव फंदे पर लटका हुआ था, पास ही रितेश की पत्नी रेखा फर्श पर अचेत हालत में फर्श पर पड़ी थी, जबकि दूसरे कमरे में बेड पर वंश व पुष्टि मृत हालत में पड़ी मिली। रेखा को तत्काल पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रेखा का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि रेखा की ठीक से सांस नहीं ले पा रही है और उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पानीपत में परिवार ने की सुसाइड
डीएसपी हेड क्वार्टर जगदीप दूहन ने बताया कि मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। डीएसपी के मुताबिक, पांच माह पहले दिनेश व रितेश के बीच बंटवारा हुआ था। पिता राजेंद्र प्रकाश गर्ग ने दोनों भाइयों को लोहे की फैक्टरी और 30-30 करोड़ रुपये मिले थे। रितेश बंटवारे में 10 करोड़ रुपये कम मिलने से नाराज था। इसी को लेकर रितेश की परिवार में तकरार भी चल रही थी। इसी से परेशान होकर रितेश बच्चों को मारकर अपना भी जीवन खत्म करने का प्रयास किया।