{"_id":"ed068fd948cb9655ae45eac356bca292","slug":"man-die-from-collision-to-cm-escort-investigation-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
Wed, 04 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 04 Mar 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा में VIP कल्चर ने एक 'बलि' तो ले ही ली। सीएम मनोहर लाल के काफिले की पायलट गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गलती किसकी थी, ये जांच बताएगी। तस्वीरों में पूरा मामला।
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
2 of 5
स्वास्थ्य मंत्री व सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में युवक सतपाल का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सीएम व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने-अपने कोष से पांच-पांच लाख रुपये सतपाल के परिजनों को देने की घोषणा की है, साथ ही रेडक्रॉस ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
3 of 5
मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सतपाल के परिजनों को भी ढांढस बंधाया और हादसे की जांच का आश्वासन दिया। वहीं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में गांव तखाना में सतपाल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
4 of 5
सोमवार रात को तरावड़ी के पास सीएम मनोहर लाल की पुलिस पायलट गाड़ी की टक्कर से गांव तखाना निवासी 35 वर्षीय सतपाल कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, इनमें से इंस्पेक्टर मान सिंह और सिपाही वीरेंद्र कुमार को ज्यादा चोट आई।
विज्ञापन
VIP कल्चर ने ली 'बलि', अब गलती पता चली?
5 of 5
विज ने कहा कि काफिले के गुजरने से पहले सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहते हैं। काफिले की पायलट गाड़ी की सड़क दुर्घटना भी सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक है। हम इस मामले की जांच कराएंगे, ताकि कमी सामने आ सके। मंत्री ने कहा कि वे इस परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सतपाल की पत्नी को उसकी योग्यता अनुसार कोई रोजगार दिलाने का सहयोग करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।