भोपाल में नए नोट से गांधी जी की फोटो गायब हो गई, लेकिन ये मामला कोई पहला नहीं है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ था। देखिए
मामला पंजाब के मोहाली का है। यहां बलौंगी निवासी एक परिवार उस समय परेशान हो गया, जब 500 के नए नोटों से गांधी जी गायब हो गए। परिवार वालों को यह समझ ही नहीं आ रहा कि आखिरी उनके नोट कहां चलेंगे।
3 of 6
500 का नया नोट भीग गया और कलर उड़ गया
जानकारी देते हुए बलौंगी निवासी राधा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान वहां पर बारिश होने से उनकी नई करेंसी के पांच सौ रुपये के नोट नोट बारिश में भीग गए थे।
नोट के भीगने के बाद जब उन्होंने नोट को सुखाने की कार्रवाई शुरू की तो उससे धीरे-धीरे रंग उतरने लगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद ध्यान में आया कि नोट से गांधी की तस्वीर गायब हो चुकी थी।
5 of 6
500 के नोट का सच
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने इस बारे में परिवार के सदस्यों और जानकारों को बताया। उन्होंने बताया कि नोट से गांधी गायब होने संबंधी बात को किसी को विश्वास नहीं हो रहा था। टूर के दौरान बीच में ही नोट खराब हो जाने से वह परेशानी में आ गई थी।