हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं का जोश भी देखने को मिला। सभी सीटों के विभिन्न पोलिंग बूथों पर 90 और 100 की उम्र पार के मतदाता जहां मिसाल रहे, वहीं दिव्यांग मतदाताओं ने भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। वे लोग जैसे-तैसे पोलिंग बूथ तक पहुंचे, उनके इस जज्बे में हरियाणा निर्वाचन कार्यालय ने भी जोश भरा। प्रदेश भर में एक लाख 4 हजार 534 दिव्यांग मतदाता हैं।
देखें मतदान की ये 10 शानदार तस्वीरें, बुजुर्ग और दिव्यांग भी बने 'भाग्यविधाता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग ने ऐसे दिव्यांग मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया और मतदान केन्द्र तक उनके समक्ष आने वाली समस्याओं से रूबरू हुए। विशेषकर चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं के लिए वाहनों की सुविधा प्रदान करने की पेशकश कर उनकी सूची तैयार की गई। इसके अलावा जिन मतदान केंद्रों पर 20 से अधिक दिव्यांग मतदाता रजिस्टर्ड थे उनके लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था करवाई गई।
इस प्रकार आयोग ने प्रदेश में 2631 व्हील चेयर मुहैया करवाकर चलने-फिरने में असहाय व्यक्तियों में मतदान के प्रति और ज्यादा जोश भर दिया। आयोग की इस पहल से ऐसा महसूस हुआ कि दिव्यांगों ने भी देश व राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
हरियाणा में मतदान के दौरान दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन में जज्बा दिखा। रविवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचे सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों का लाइन में लगे लोगों ने हौसला बढ़ाया। दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन का कहना था कि हम व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने आए हैं। देश के लिए लाइन में भी लग सकते हैं।
पंचकूला के सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल में दिव्यांग सुकृति गोयल ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए हम सभी को वोटिंग करनी चाहिए। मतदान केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16 में भी महिलाओं ने व्हीलचेयर पर आकर मतदान किया।
कालका के गांव खेड़ावली में मंडप में बैठने से पहले दूल्हा संजीव कुमार (25) पुत्र बलदेव कुमार मतदान करने पहुंचे। इस दौरान संजीव ने राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ावली में बने बूथ नबंर-20 में वोट डाला। संजीव ने अपनी शादी के दिन पहले मतदान कर युवाओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया।
दूल्हे के मतदान केन्द्र पहुंचने पर मतदानकर्मियों एवं अन्य लोगों ने उन्हें शादी की अग्रिम बधाई दी। संजीव ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य तय करते हैं, सभी युवाओं को मतदान करना चाहिए।