फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रोटी की जंग' छेड़ने वाले तेज बहादुर के बारे में जानें सब कुछ, परिवार का सेना से खास नाता रहा है

Wed, 01 May 2019 01:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Former BSF Personnel Tej Bahadur Yadav Life And Family Profile
tej bahadur yadav - फोटो : File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान और अब नामांकन रद्द होने को लेकर पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर एक बार फिर चर्चा में हैं। 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर का सेना से खास नाता रहा है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।

Lok sabha election 2019, Former BSF Personnel Tej Bahadur Yadav Life And Family Profile
तेज बहादुर यादव अपने पत्नी और बेटे के साथ - फोटो : File Photo

हरियाणा में महेंद्रगढ़ के राताकलां गांव के रहने वाले तेज बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से है। उनके पिता शेर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ईश्वर सिंह सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे। हरियाणा सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित कर रखा है।

Lok sabha election 2019, Former BSF Personnel Tej Bahadur Yadav Life And Family Profile
Tej Bahadur Yadav - फोटो : File Photo

शेर सिंह के पांच बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सुभाष चंद गुजरात पुलिस में है। दूसरा बेटा कृष्ण दीप किसान है। तीसरे नंबर पर भीम सिंह है, जो बीएसएफ में है। वहीं चौथे स्थान नंबर का बेटा हनुमान है जो खेती करता है। सबसे छोटे हैं तेज बहादुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Former BSF Personnel Tej Bahadur Yadav Life And Family Profile
tej bahadur yadav - फोटो : फाइल फोटो

तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। तेज बहादुर का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पिछले साल उसकी मौत हो गई। तेज बहादुर के पिता शेर सिंह के पास 17 एकड़ जमीन है। वे परंपरागत तरीके से उस पर खेती कर रहे हैं। तेज बहादुर के बारे में शेर सिंह बताते हैं कि वह अपने दादा की तरह शुरूआत से अधिकारों की बात करता था। इसी सोच के चलते उसने खराब खाने की बात उठाई और बर्खास्त कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Former BSF Personnel Tej Bahadur Yadav Life And Family Profile
तेज बहादुर यादव (फाइल फोटो)

इससे पहले भी तेज बहादुर को बीएसएफ कई बार दंडित कर चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट में पेश किए गए एक हलफनामे यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि वह कई बार अनुशासनहीनता कर चुका है। तेज बहादुर को एक बार बिना इजाजत 13 दिन की छुट्टी जाने पर दंड मिला। 28 अगस्त, 2007 में नशा करने कि लिए दंडित किया गया। 31 मार्च, 2010 को वरिष्ठ अफसरों को धमकी देने के आरोप में 89 दिनों के लिए कोर्ट मार्शल हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed